छत्तीसगढ़

हेलमेट न पहनने पर 24 पुलिसकर्मी बने चालान के शिकार, भिलाई ट्रैफिक ने दिखाया नियम का पालन

24 policemen fined for not wearing helmets, Bhilai traffic police show rule compliance

भिलाई। दुर्ग जिले में सड़क सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए यातायात पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी एवं निष्पक्ष कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि यातायात नियमों का पालन आम नागरिकों के साथ-साथ पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी भी समान रूप से करें। हाल ही में यह पाया गया कि कुछ पुलिसकर्मी दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का उपयोग नहीं कर रहे थे। इस पर तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित पुलिसकर्मियों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट की धाराओं के तहत चालानी कार्यवाही की गई। कुल 24 पुलिस विभाग के अधिकारी/कर्मचारियों पर कार्यवाही करते हुए उन्हें भविष्य के लिए सख्त चेतावनी भी दी गई है।

Related Articles

Back to top button