छत्तीसगढ़

26 अप्रैल को आयोजित होगी उप निरीक्षक परीक्षा, तैयारी तेज

Sub-inspector exam to be held on April 26, preparations in full swing

रायपुर। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल की ओर से मंडी बोर्ड उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा (MBSI26) का आयोजन 26 अप्रैल को किया जाएगा। रायपुर के 104 परीक्षा केंद्रों में होने वाली इस परीक्षा में कुल 34,168 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक होगी।

परीक्षा में सख्ती को लेकर खास दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं, जिसमें कई चीजों पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया गया है। अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में मोबाइल फोन, घड़ी, कैलकुलेटर या किसी भी तरह के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाने की अनुमति नहीं होगी। यदि कोई अभ्यर्थी इन नियमों का उल्लंघन करता पाया गया, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

हल्के रंग के कपड़े अनिवार्य, जूते-मोजे और गहरे रंगों पर रोक

अभ्यर्थियों को केवल हल्के रंग के आधी बांह के कपड़े पहनकर आने की अनुमति होगी। काले, गहरे नीले और हरे रंग के कपड़े पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे। इसके अलावा जूते, मोजे, स्कार्फ और बेल्ट पहनना भी मना रहेगा सिर्फ चप्पल पहनकर ही प्रवेश मिलेगा। कान के आभूषण पहनकर आने पर भी रोक लगाई गई है।

9:30 बजे के बाद नो एंट्री, फ्रिस्किंग के बाद ही प्रवेश

परीक्षा केंद्र में एंट्री को लेकर भी सख्ती बरती जाएगी। अभ्यर्थियों को सुबह 9:30 बजे तक ही प्रवेश दिया जाएगा, इसके बाद गेट बंद कर दिए जाएंगे। प्रवेश से पहले हर अभ्यर्थी की पुलिस की ओर से फ्रिस्किंग की जाएगी, ताकि किसी भी तरह की प्रतिबंधित वस्तु अंदर न जा सके। साथ ही अभ्यर्थियों को केवल काले या नीले बॉल प्वाइंट पेन के साथ ही प्रवेश मिलेगा।

Related Articles

Back to top button