छत्तीसगढ़

जामा मस्जिद ट्रस्ट हलवाई लाईन रायपुर के मुतवल्ली चुनाव हेतु युनूस कुरैशी चुनाव अधिकारी नियुक्त

Yunus Qureshi appointed as election officer for the Mutawalli election of Jama Masjid Trust Halwai Line Raipur.

रायपुर छ.ग. । जामा मस्जिद ट्रस्ट हलवाई लाईन रायपुर के मुतवल्ली का कार्यकाल दिनांक 15-10-2025 को समाप्त होने के कारण नवीन मुतवल्ली चुनाव हेतु बोर्ड बैठक दिनांक 20-04-2026 के निर्णय के पालन में मुतवल्ली चुनाव मार्गदर्शिका-2022 के प्रावधान अनुसार निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव हेतु श्री युनूस कुरैशी (पूर्व राज्य मंत्री दर्जा, अध्यक्ष, छ.ग. मदरसा बोर्ड) को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है बोर्ड द्वारा 10 सदस्यीय चुनाव समिति का गठन किया गया है चुनाव अधिकारी के मार्गदर्शन में मुतवल्ली चुनाव की समस्त प्रक्रिया संचालित की जाएगी, चुनाव समिति में श्री शरीफ मोहम्मद (रिटा-डिप्टी कलेक्टर), श्री अ-शफीक खान (रिटा-डी-एस-पी- पुलिस), श्री हाजी शफीक अहमद (फुग्गा भाई), श्री मखमूर इकबाल खान, श्री इकबाल शरीफ, श्री शाकिर मोहम्मद कुरैशी (अधिवक्ता), श्री मोहम्मद इकबाल (हाजी मुन्ना), श्री अनवारूल हसन (अलीम रजा), श्री मोहम्मद रफीक खान, श्री अब्दुल रहीम खान (रिटा-माईनिंग इंस्पेक्टर) को शामिल किया गया है, चुनाव समिति द्वारा मुतवल्ली चुनाव कार्यक्रम तय किया गया है:-
15 मई से 15 जून 2026 सुबह 11:00 से शाम 05:00 बजे तक मतदाता सूची में नाम पंजीयन कराने हेतु
16 जून से 18 जून 2026 सुबह 11:00 से शाम 05:00 बजे तक मतदाता सूची का प्रकाशन दावा आपत्ति हेतु
19 जून 2026 सुबह 11:00 से शाम 05:00 बजे तक मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन
22 जून 2026 सुबह 11:00 से शाम 05:00 बजे तक नामांकन फॉर्म का वितरण/शुल्क जमा
23 जून 2026 सुबह 11:00 से शाम 05:00 बजे तक नामांकन फॉर्म जमा करने की तारीख
24 जून 2026 सुबह 11:00 से शाम 05:00 बजे तक नामांकन फॉर्म की स्क्रूटनी
25 जून 2026 सुबह 11:00 से शाम 05:00 बजे तक नाम वापसी की तारीख
27 जून 2026 सुबह 11:00 से शाम 05:00 बजे तक चुनाव चिन्ह आबंटन
05 जुलाई 2026 सुबह 09:00 से शाम 05:00 बजे तक मतदान की तारीख
05 जुलाई 2026 शाम 06: 00 बजे से मतगणना एवं चुनाव परिणाम की घोषणा
जामा मस्जिद ट्रस्ट हलवाई लाईन रायपुर के मुतवल्ली चुनाव के मतदान में भाग लेने हेतु रायपुर नगर निगम सीमा के अंदर आने वाले सभी मुस्लिम पुरुष मतदाता को सूचित किया जाता है कि नवीन मतदाता सूची में अपना नाम चुनाव समिति के कार्यालय (छ.ग राज्य वक्फ बोर्ड कार्यालय परिसर) में उपस्थित होकर आवश्यक रूप से दर्ज करायें।

Related Articles

Back to top button