सुश्री संतन देवी जांगड़े को कलेक्टर बनने पर मंत्रालय में दी गई बधाई और शुभकामनाएं
Ministry congratulates and wishes Ms. Santan Devi Jangde on becoming Collector

स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दी भावभीनी विदाई
मंत्रालय में सुश्री जांगड़े के विदाई समारोह में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के सचिव श्री अमित कटारिया ने कहा कि सुश्री जांगड़े ने स्वास्थ्य विभाग में संयुक्त सचिव के रूप में बहुत अच्छा कार्य किया है। श्री कटारिया ने उन्हें कलेक्टर नियुक्त होने पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को जिला कलेक्टर के रूप में कार्य करना बहुत ही महत्वपूर्ण होता है। उन्होंने कहा कि कलेक्टर के रूप में बेहतरीन कार्य कर जिले के लोगों, शासन की कल्याणकारी योजनाओं का फायदा दिलवाये एवं जिले के विकास के कार्य करवायेंगी तथा अपनी अच्छी प्रशासनिक क्षमता से लोगों की सेवा करेंगी। कार्यक्रम में आयुक्त चिकित्सा शिक्षा श्री रितेश कुमार अग्रवाल ने भी उन्हें उज्जव भविष्य की शुभकामनाएं दी एवं उनकी स्वास्थ्य विभाग में स्थापना के दौरान उनकी सेवाओं की सराहना की। कार्यक्रम को स्वास्थ्य विभाग में पदस्थ अन्य अधिकारी एवं कर्मचारियों ने भी सम्बोधित किया एवं बधाईयां एवं शुभकामनाएं दी।




