बीजापुर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई अवैध विदेशी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार
Bijapur Excise Department takes major action, arrests accused with illegal foreign liquor

शांतिनगर स्थित किराना दुकान में दी गई दबिश, 18.72 बल्क लीटर शराब जब्त
रायपुर। जिला आबकारी विभाग बीजापुर ने अवैध मदिरा के विरुद्ध अभियान चलाते हुए भारी मात्रा में गैर-शुल्क चुकाई गई विदेशी शराब जब्त करने में सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई बीजापुर के शांतिनगर क्षेत्र में संचालित एक किराना दुकान में की गई। रॉयल स्टैग व्हिस्की के 104 पाव बरामद किए गए, जिसकी कुल मात्रा 18.72 बल्क लीटर बरामद कर आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई।
आबकारी विभाग द्वारा कार्रवाई
आबकारी आयुक्त एवं कलेक्टर बीजापुर के मार्गदर्शन में मुखबिर की सूचना पर टीम ने दबिश दी। आरोपी रामकांता मंडल के अवैध कब्जे से रॉयल स्टैग व्हिस्की के 104 पाव बरामद किए गए, जिसकी कुल मात्रा 18.72 बल्क लीटर और अनुमानित बाजार मूल्य 13,520 रुपये है। आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
इस सफल कार्रवाई में आबकारी उप निरीक्षक श्री वतन चौधरी, श्री राम कावड़े एवं विभागीय टीम की मुख्य भूमिका रही। विभाग ने चेतावनी दी है कि जिले में अवैध शराब के संग्रहण और विक्रय के विरुद्ध सख्त अभियान निरंतर जारी रहेगा।




