खेल

CCPL का तीसरा सीजन 3 जून से होगा शुरू

The third season of the CCPL will begin on June 3.

रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ की तरफ से आयोजित छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग (CCPL) के तीसरे सीज़न की तैयारियां तेज हो गई है। टूर्नामेंट का आयोजन 3 जून से 14 जून 2026 तक शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, नवा रायपुर में किया जाएगा।

टूर्नामेंट से पहले मंगलवार 19 मई को टीम और जर्सी लॉन्च कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम शाम 5:30 बजे मैरा रिजॉर्ट एंड कन्वेंशन सेंटर, उमरिया, नवा रायपुर में होगा कार्यक्रम के बाद रात्रिभोज का भी आयोजन रखा गया है।

सीसीपीएल प्रदेश का चर्चित टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट माना जाता है। इसमें प्रदेश के कई प्रतिभाशाली खिलाड़ी हिस्सा लेते हैं। आयोजकों के मुताबिक इस बार भी प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों और क्रिकेट प्रेमियों में खासा उत्साह है।

14 जून तक चलेंगे मुकाबले

टूर्नामेंट के सभी मैच शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे। आयोजन समिति का कहना है कि इस बार प्रतियोगिता को और बेहतर तरीके से आयोजित करने की तैयारी की गई है।

खिलाड़ियों को मिलेगा बड़ा मंच

सीसीपीएल के जरिए प्रदेश के युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है। यही वजह है कि यह टूर्नामेंट छत्तीसगढ़ क्रिकेट के लिए अहम मंच बन चुका है।

Related Articles

Back to top button