छत्तीसगढ़

NTPC सीपत में बिहार के युवक की संदिग्ध मौत, रेलवे ट्रैक किनारे मिला शव

Youth from Bihar dies under suspicious circumstances at NTPC Sipat; body found near railway track

बिलासपुर। एनटीपीसी सीपत परियोजना क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक ठेका कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव एमजीआर रेल लाइन पर मिलने से में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही सीपत पुलिस और परियोजना क्षेत्र के अधिकारी मौके पर पहुंचे। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का लग रहा है। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

एनटीपीसी के जनसंपर्क अधिकारी प्रवीण रंजन भारती ने बताया कि गुरुवार सुबह करीब 11:45 बजे एनटीपीसी सीपत के एमजीआर रेल लाइन क्षेत्र में ड्यूटी पर तैनात सीआईएसएफ जवानों ने पटरी के पास एक युवक का शव देखा। शव मिलने की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास मौजूद कर्मचारियों और सुरक्षा कर्मियों से पूछताछ भी की।

मृतक की पहचान हुई

जांच के दौरान मृतक की पहचान अमृतांशु सिंह पिता धनंजय सिंह के रूप में हुई। वह बिहार के रोहतास जिले के काराकाट थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बेलवाई का रहने वाला था। वर्तमान में वह एनटीपीसी सीपत की स्टेज-3 निर्माण परियोजना में कार्यरत मेसर्स आरवीपीआर एजेंसी में स्टाफ कर्मचारी के रूप में काम कर रहा था। बताया जा रहा है कि वह पिछले कुछ समय से परियोजना क्षेत्र में रहकर नौकरी कर रहा था।

कर्मचारियों और श्रमिकों में शोक का माहौल

घटना के बाद परियोजना क्षेत्र में काम करने वाले कर्मचारियों और श्रमिकों में शोक का माहौल है। साथी कर्मचारियों ने घटना पर दुख जताते हुए कहा कि मृतक शांत स्वभाव का व्यक्ति था। वहीं, अचानक हुई इस घटना से सभी स्तब्ध हैं।

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गय

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस आत्महत्या, हादसा और अन्य संभावित कारणों को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। मृतक के स्वजन को घटना की सूचना दे दी गई है। उनके बिलासपुर पहुंचने के बाद आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

Related Articles

Back to top button