छत्तीसगढ़

युवती को नशीला पदार्थ देकर लाखों के जेवर पार

After drugging a young woman, she stole jewellery worth lakhs.

रायपुर। राजधानी रायपुर में मैट्रिमोनियल ऐप के जरिए युवती के साथ ठगी की गई है। इसके अलावा घर में घुसकर चोरी की वारदात को भी अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक ने पहले शादी का झांसा देकर युवती से दोस्ती की।

फिर उसके घर पहुंचकर खाने (चिकन) में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे बेहोश कर दिया। इसके बाद वह घर में रखे नकदी और जेवर लेकर फरार हो गया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला खम्हारडीह थाना क्षेत्र का है।

खम्हारडीह पुलिस के अनुसार पीड़िता की पहचान मैट्रिमोनियल ऐप पर युवक से हुई थी। आरोपी ने अपना नाम अभिनव सिंह बताया और खुद को दिल्ली का रहने वाला बताया।

बातचीत के दौरान उसने खुद को कारोबारी बताया और शादी की बात करते हुए युवती का भरोसा जीत लिया। दोनों के बीच लगातार चैटिंग और कॉलिंग होने लगी, जिससे उनकी नजदीकियां बढ़ती गईं।

चिकन में नींद की गोलियां मिलाई

कुछ दिन बाद आरोपी मिलने के बहाने रायपुर पहुंचा। वह युवती के घर पहुंचा, जहां दोनों ने साथ बैठकर खाना खाया। इसी दौरान आरोपी ने चिकन में नींद की गोलियां मिला दीं। खाना खाने के कुछ देर बाद युवती बेहोश हो गई।

जब युवती को होश आया तो युवक घर से गायब था। उसने घर की जांच की तो अलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवरात और नकदी भी गायब मिले। इसके बाद पीड़िता तुरंत खम्हारडीह थाना पहुंची और पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई।

Related Articles

Back to top button