छत्तीसगढ़

बकेला और नीर मध्यम जलाषय परियोजनाओं के सर्वेक्षण के लिए 3.95 करोड़ रुपये स्वीकृत

Rs 3.95 crore approved for survey of Bakela and Neer medium reservoir projects

रायपुर । छत्तीसगढ़ शासन, जल संसाधन विभाग द्वारा कबीरधाम जिले की दो जलाशय योजनाओं के सर्वेक्षण कार्य के लिए 03 करोड़ 95 लाख 08 हजार रुपये की राशि स्वीकृत किये हैं। विकासखण्ड-पण्डरिया की हाफ नदी में बकेला मध्यम जलाशय परियोजना के सर्वेक्षण के लिए 01 करोड़ 54 लाख 51 हजार रुपये स्वीकृत किये गये हैं। इसी प्रकार विकासखण्ड-बोड़ला की नीर नदी में नीर मध्यम जलाशय परियोजना के सर्वेक्षण कार्य के लिए 02 करोड़ 40 लाख 57 हजार रुपये स्वीकृत किये गये हैं। जलाशय परियोजनाओं के सर्वेक्षण कार्य कराने मुख्य अभियंता महानदी गोदावरी कछार जल संसाधन विभाग रायपुर को प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई है।

Related Articles

Back to top button