खेल

जबलपुर के अंजुल ने भारत के लिए जीता रजत पदक

Jabalpur's Anjul won silver medal for India

जबलपुर। देश के शीर्ष अंतरराष्ट्रीय वुशू खिलाड़ियों में शामिल जबलपुर के अंजुल नामदेव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आस्ट्रेलिया में भारत के लिए रजत पदक जीता।

एकलव्य व विक्रम अवार्ड से सम्मानित अंजुल ने भारतीय वुशू दल का प्रतिनिधत्व करते हुए कियांशु स्पर्धा में यह उपलब्धि हासिल की।

ओशिनिया इंटरनेशनल वुशू कुंग फू स्पर्धा का आयोजन 21 से 25 मई तक ब्रिस्बेन में किया जा रहा है। इसमें 20 देशों के बीच अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए कियांशु स्पर्धा में भारतीय टीम के लिए अंजुल ने रजत पदक जीता।

3 बार के एशियन गेम्स के खिलाड़ी अंजुल इसके पूर्व अनेक बार रााष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेकर अनेक पदक अपने नाम कर चुके हैं।

वे विश्वामित्र अवार्डी राष्ट्रीय दल की प्रशिक्षक रहीं सारिका गुप्ता से समय समय पर प्रशिक्षण प्राप्त करते रहे हैं।
एशियन टीम के संभावितों में शामिल

गढ़ा निवासी श्याम-सुनीता नामदेव के सुपुत्र अंजुल को उनकी इस उपलब्धि पर एनके त्रिपाठी, वैशाली नामदेव, विकास चतुर्वेदी सहित अन्य साथी खिलाड़ियों ने बधाई प्रेषित की है।
ज्ञात हो कि वर्तमान में अंजुल नामदेव सितंबर माह में आयोजित होने वाले एशियन गेम्स के संभावित खिलाड़ियों के प्रशिक्षण शिविर में हैं।
चयनित होने पर लगातार चौथी बार एशियन गेम्स में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।

 

Related Articles

Back to top button