छत्तीसगढ़

देवचरण राम को शिविर में मिला राशन कार्ड, चेहरे पर आई खुशी

Devcharan Ram received a ration card at the camp, bringing joy to his face.

बोकी शिविर में आवेदन के साथ मिला त्वरित लाभ, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का जताया आभार

रायपुर । मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेशभर में आयोजित सुशासन तिहार 2026 आमजन तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाने का सशक्त माध्यम बन रहा है। जशपुर जिले में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविरों के माध्यम से ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जा रहा है तथा पात्र हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया जा रहा है।
इसी क्रम में जशपुर विकासखंड के ग्राम बोकी में आयोजित सुशासन तिहार शिविर में ग्राम रायकोना निवासी श्री देवचरण राम को राशन कार्ड प्रदान किया गया। शिविर में राशन कार्ड प्राप्त होने पर उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और जिला प्रशासन के प्रति आभार जताया। इस अवसर पर उन्हें पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ एक पौधा भी प्रदान किया गया।
श्री देवचरण राम ने बताया कि उन्होंने शिविर में राशन कार्ड बनवाने के लिए आवेदन प्रस्तुत किया था। प्रशासन की तत्परता से उनका आवेदन शीघ्र स्वीकृत हुआ और उन्हें शिविर स्थल पर ही राशन कार्ड उपलब्ध करा दिया गया। उन्होंने कहा कि अब उन्हें प्रत्येक माह उचित मूल्य दुकान से खाद्यान्न प्राप्त करने में सुविधा होगी, जिससे परिवार की जरूरतों को पूरा करने में सहायता मिलेगी। उन्होंने कहा कि सुशासन तिहार के माध्यम से शासन की सेवाएं गांव स्तर तक पहुंच रही हैं और लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ रहे हैं। यह पहल ग्रामीणों के लिए बड़ी राहत साबित हो रही है।
सुशासन तिहार के अंतर्गत आयोजित शिविरों में विभिन्न विभागों द्वारा पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ प्रदान किया जा रहा है, जिससे शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं अंतिम व्यक्ति तक प्रभावी रूप से पहुंच रही हैं।

Related Articles

Back to top button