छत्तीसगढ़

सुशासन तिहार में हंगामा: नपा अध्यक्ष और ADM के बीच तीखी बहस

Uproar during Good Governance Festival: A heated debate between the Municipal Chairman and ADM

 रायपुर । छत्तीसगढ़ के रायपुर के मंदिर हसौद में आयोजित सुशासन तिहार शिविर में नगर पालिका अध्यक्ष गोपाल चतुर्वेदी और एडीएम उमाशंकर बंदे के बीच बहस हो गई। नगर पालिका अध्यक्ष ने एडीएम से कहा, शिविर में प्रोटोकॉल का पालन ​नहीं किया गया। आपको इसका जवाब देना पड़ेगा। इस पर अधिकारी ने कहा, सुशासन तिहार में प्रोटोकॉल का पूरा ध्यान रखा गया है।

इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में एडीएम नगर पालिका अध्यक्ष को मंच से नीचे जाने के लिए कह रहे हैं। वहीं, वीडियो में नगर पालिका अध्यक्ष सुशासन तिहार में अव्यवस्था को लेकर नाराजगी जाहिर करते नजर आ रहे हैं।

नगर पालिका अध्यक्ष का कहना है कि कार्यक्रम में अधिकारियों ने प्रोटोकॉल का पालन नहीं किया। उन्होंने जनता की समस्याओं से जुड़े सवाल उठाए थे, लेकिन उन्हें मंच से हटाने की कोशिश की गई। इस घटना से नाराज उनके समर्थकों ने मौके पर नारेबाजी शुरू कर दी।

सुशासन तिहार 2026 के तहत सोमवार को आरंग के मंदिर हसौद में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण अपनी समस्याओं और आवश्यक सेवाओं से जुड़े आवेदन लेकर पहुंचे थे।

इस दौरान मंदिर हसौद नगर पालिका अध्यक्ष गोपाल चतुर्वेदी ने मंच से आरोप लगाया कि कार्यक्रम में अधिकारियों ने प्रोटोकॉल का पालन नहीं किया। उन्होंने कहा कि शिविर में कई लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे थे, लेकिन अधिकारियों ने उनकी बात नहीं सुनी।

जब उन्होंने इसका विरोध किया, तो अधिकारियों ने उन्हें मंच से नीचे उतरने के लिए कहा। गोपाल चतुर्वेदी का कहना है कि वह इस पूरे मामले की शिकायत कलेक्टर से करेंगे।

वहीं, शिविर में मौजूद एडीम उमाशंकर बंदे ने जवाब दिया कि सुशासन तिहार में प्रोटोकॉल का पूरा ध्यान रखा गया है। शिविर में कई विभागों के अधिकारियों ने लोगों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई की।

इस दौरान अध्यक्ष और एडीएम के बीच बहस हुई। इसी बीच जब एडीएम ने उन्हें मंच ने नीचे जाने के लिए कहा तो इससे नाराज उनके समर्थकों ने मौके पर नारेबाजी शुरू कर दी।

शिविर में कुल 381 आवेदन मिले, जिनमें से 78 आवेदनों का तत्काल निराकरण किया गया। इनमें राशन कार्ड, आधार कार्ड, श्रम कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस और अन्य जरूरी दस्तावेजों से संबंधित प्रकरण प्रमुख रहे। मौके पर ही समस्याओं का समाधान होने से ग्रामीणों में संतोष और उत्साह का माहौल देखने को मिला।

हितग्राहियों को मिला विभिन्न योजनाओं का लाभ

शिविर में विभिन्न विभागों की तरफ से जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया। मनरेगा जॉब कार्ड, श्रम कार्ड और उनके नवीनीकरण के साथ ड्राइविंग लाइसेंस वितरण की प्रक्रिया पूरी की गई।

Related Articles

Back to top button