स्वास्थ्य शिक्षा और जनसेवा के प्रति समर्पित युवाओं का सम्मान, दीक्षांत समारोह में शामिल हुए विधायक पुरन्दर मिश्रा
Youth dedicated to health education and public service were honored; MLA Purandar Mishra attended the convocation ceremony.

मेडल और प्रशस्ति पत्र पाकर सम्मानित हुए मेधावी विद्यार्थी, पुरन्दर मिश्रा ने दी शुभकामनाएं*
स्वास्थ्य शिक्षा से जनकल्याण तक: दीक्षांत समारोह में पुरन्दर मिश्रा ने बढ़ाया विद्यार्थियों का उत्साह
रायपुर। राजधानी रायपुर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति स्वास्थ्य आयुष विश्वविद्यालय के चतुर्थ दीक्षांत समारोह में उत्तर विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक श्री पुरन्दर मिश्रा शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने माननीय राज्यपाल श्री रमेन डेका, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल के साथ समारोह की गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।

दीक्षांत समारोह के दौरान स्वास्थ्य एवं आयुष शिक्षा के विभिन्न पाठ्यक्रमों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विधायक श्री पुरन्दर मिश्रा ने सभी विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि स्वास्थ्य क्षेत्र में प्रशिक्षित युवा राष्ट्र निर्माण और जनसेवा की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। उन्होंने कहा कि चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा पहुंचाना ही वास्तविक मानव सेवा है।

श्री मिश्रा ने कहा कि प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार एवं गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। ऐसे दीक्षांत समारोह विद्यार्थियों को समाज और राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों का बोध कराते हैं तथा उन्हें सेवा, समर्पण और उत्कृष्टता की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं।

कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कुलपति श्री प्रदीप पात्रा सहित विभिन्न शिक्षाविद, चिकित्सा विशेषज्ञ, प्राध्यापकगण, छात्र-छात्राएं एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।




