छत्तीसगढ़

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने स्वामी विवेकानंद जी की पुण्यतिथि पर किया सादर नमन’

Finance Minister OP Choudhary paid respectful tribute on the death anniversary of Swami Vivekananda.

रायपुर । वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने महान राष्ट्रचिंतक, आध्यात्मिक चेतना के अग्रदूत एवं युवाओं के प्रेरणास्रोत की पुण्यतिथि पर उन्हें सादर नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है। वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी ने अपने ओजस्वी विचारों, आध्यात्मिक दृष्टि और राष्ट्रनिर्माण के संदेश से भारत ही नहीं, बल्कि पूरे विश्व को नई दिशा प्रदान की। उनका जीवन आत्मविश्वास, सेवा, चरित्र निर्माण और मानवता के प्रति समर्पण का अनुपम उदाहरण है। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी के प्रेरक विचार आज भी युवाओं को राष्ट्र और समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करते हैं। उनके आदर्श आत्मबल, ज्ञान, सेवा और राष्ट्रभक्ति की भावना को सशक्त करते हैं। वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी का जीवन-दर्शन और उनके विचार सदैव देशवासियों के लिए प्रेरणापुंज बने रहेंगे तथा विकसित और सशक्त भारत के निर्माण के संकल्प को नई ऊर्जा प्रदान करते रहेंगे।

Related Articles

Back to top button