छत्तीसगढ़

श्रावणी मेले के लिए स्पेशल ट्रेन, 1 से 30 अगस्त तक दौड़ेगी; रायपुर-दुर्ग समेत कई स्टेशनों पर ठहराव

Special train for Shravani Mela to run from August 1 to 30; scheduled stops at several stations, including Raipur and Durg.

रायपुर। इस बार श्रावणी मेला में बाबाधाम (देवघर) जाने का प्लान बना रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। रेलवे ने श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी (नागपुर) से मधुपुर के बीच श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। यह ट्रेन 1 अगस्त से 30 अगस्त तक 5-5 फेरे लगाएगी।

कब चलेगी ट्रेन?

ट्रेन नंबर 08895 (इतवारी-मधुपुर) : 1 अगस्त से 29 अगस्त तक, हर शनिवार

ट्रेन नंबर 08896 (मधुपुर-इतवारी) : 2 अगस्त से 30 अगस्त तक, हर रविवार

रायपुर रेल मंडल के इन स्टेशनों पर मिलेगा स्टॉप

इस स्पेशल ट्रेन का ठहराव दुर्ग, रायपुर और भाटापारा में रहेगा। इसके अलावा बिलासपुर, चांपा, रायगढ़, बेलपहाड़, ब्रजराजनगर समेत कई स्टेशनों पर भी ट्रेन रुकेगी।

कितने बजे पहुंचेगी रायपुर?

08895 इतवारी-मधुपुर

रायपुर आगमन : सुबह 9:30 बजे

प्रस्थान : 9:35 बजे

08896 मधुपुर-इतवारी

रायपुर आगमन : सुबह 5:20 बजे

प्रस्थान : 5:25 बजे

कंफर्म सीट मिलने का अच्छा मौका

रेलवे के मुताबिक फिलहाल इस स्पेशल ट्रेन में अच्छी संख्या में सीटें खाली हैं।

इतवारी से मधुपुर (08895)

1 अगस्त : AC-3 में 145, स्लीपर में 420 सीटें

8 अगस्त : AC-3 में 154, स्लीपर में 426

15 अगस्त : AC-3 में 155, स्लीपर में 429

22 अगस्त : AC-3 में 155, स्लीपर में 430

29 अगस्त : AC-3 में 155, स्लीपर में 430

मधुपुर से इतवारी (08896)

2 अगस्त : AC-3 में 190, स्लीपर में 528

9 अगस्त : AC-3 में 191, स्लीपर में 527

16 अगस्त : AC-3 में 191, स्लीपर में 527

23 अगस्त : AC-3 में 189, स्लीपर में 530

30 अगस्त : AC-3 में 191, स्लीपर में 528

कुल 20 कोच होंगे

ट्रेन में कुल 20 कोच लगाए जाएंगे। इनमें 4 AC थर्ड, 10 स्लीपर, 4 जनरल, 2 एसएलआरडी कोच शामिल हैं।

इन स्टेशनों पर भी रुकेगी ट्रेन

श्रावणी मेला स्पेशल का ठहराव झारसुगुड़ा, बामड़ा, गारपोस, राजगंगपुर, राउरकेला, हटिया, रांची, मुरी, बोकारो स्टील सिटी, धनबाद और चित्तरंजन समेत कई प्रमुख स्टेशनों पर भी रहेगा।

Related Articles

Back to top button