छत्तीसगढ़

गुढ़ियारी में 15 लाख की दही हांडी के लिए मचेगी होड़, बी प्राक और लखबीर सिंह लक्खा बिखेरेंगे जलवा

Fierce competition expected for the ₹15 lakh 'Dahi Handi' in Gudhiyari; B Praak and Lakhbir Singh Lakkha to dazzle the audience.

रायपुर । गुढ़ियारी में 5 सितंबर को विशाल दही हांडी मे गूंजेगा ‘जय कन्हैया लाल की’ का जयघोष**भव्य दही हांडी उत्सव में विजेता टोली को मिलेगा 15 लाख का पुरस्कार, बी प्राक समेत दिग्गज कलाकार देंगे प्रस्तुति रायपुर। छत्तीसगढ़ की संस्कारधानी रायपुर के गुढ़ियारी में भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर सार्वजनिक दही हांडी उत्सव समिति एवं श्री हनुमान मंदिर ट्रस्ट* के विशेष सहयोग से 5 सितंबर 2026, शनिवार को *विशाल दही हांडी उत्सव प्रतियोगिता* का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम *दोपहर 3 बजे से अवधपुरी मैदान, दही हांडी उत्सव स्थल, श्रीनगर रोड, गुढ़ियारी* में आयोजित होगा।आयोजन के *16वें वर्ष* में इस बार दही हांडी प्रतियोगिता को और भव्य रूप दिया गया है। प्रतियोगिता में *छत्तीसगढ़ के साथ-साथ महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, झारखंड, ओडिशा सहित अन्य राज्यों की गोविंदा टोलियां* हिस्सा लेंगी। प्रतियोगिता के विजेता दल को *15 लाख रुपये की नगद पुरस्कार राशि* प्रदान की जाएगी। वहीं अन्य प्रतिभागी गोविंदा टोलियों को भी समिति की ओर से सांत्वना राशि दी जाएगी।*समिति के संयोजक बसंत अग्रवाल एवं सह-संयोजक *हेमेन्द्र साहू* ने बताया कि अब तक रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव सहित विभिन्न क्षेत्रों की लगभग *26 गोविंदा टोलियों* एवं महिला गोविंदा टोलियों ने पंजीयन कराया है। महाराष्ट्र तथा मध्यप्रदेश के *भण्डारा इंदौर और जबलपुर* से भी टोलियों ने अपना नाम दर्ज कराया है। प्रतियोगिता में भाग लेना पूर्णतः निःशुल्क है।*बी प्राक की आवाज पर झूमेंगे युवा*दही हांडी उत्सव में इस वर्ष धार्मिक आयोजन के साथ-साथ भव्य सांस्कृतिक संध्या भी आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहेगी। सुपरस्टार एवं यूथ फेम *बी प्राक*, अंतर्राष्ट्रीय भजन गायक *लखबीर सिंह लक्खा* एवं छत्तीसगढ़ की सुप्रसिद्ध लोक गायिका *गरिमा स्वर्णा दिवाकर* अपनी शानदार प्रस्तुतियां देंगे। आयोजन में बड़ी संख्या में कृष्ण भक्त और *Gen Z* युवा शामिल होंगे।*पुरुष, महिला और ग्रीस युक्त खंभा दही हांडी विशेष आकर्षण*इस बार भी आयोजन में *पुरुष दही हांडी, महिला दही हांडी एवं ग्रीस युक्त खंभा दही हांडी* प्रतियोगिता विशेष आकर्षण का केंद्र होगी। विभिन्न राज्यों से आने वाली गोविंदा टोलियां अपने साहस, उत्साह और टीम भावना का प्रदर्शन करेंगी।सुरक्षा के लिए विशेष व्यवस्थाआम श्रद्धालुओं एवं गोविंदा टोलियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए समिति द्वारा प्रशासन के सहयोग से पुलिस व्यवस्था, प्राथमिक उपचार केंद्र एवं आपातकालीन स्थिति के लिए एम्बुलेंस की व्यवस्था की गई है। श्रद्धालुओं के बैठने की भी समुचित व्यवस्था की गई है।समिति ने सभी गोविंदा टोलियों से सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की है। प्रतियोगिता के दौरान किसी टोली द्वारा अपने स्तर पर किए गए प्रयास से होने वाली व्यक्तिगत दुर्घटना की जिम्मेदारी संबंधित टोली की स्वयं की होगी।सार्वजनिक दही हांडी उत्सव समिति के संयोजक *बसंत अग्रवाल* ने समस्त कृष्ण भक्तों, युवाओं एवं रायपुरवासियों से अपील की है कि वे बड़ी संख्या में उपस्थित होकर भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के इस भव्य आयोजन का हिस्सा बनें और *“हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की” के जयघोष* के साथ उत्सव को यादगार बनाएं।प्रकार वार्ता के दौरान मुख्य रूप से पुष्पेंद्र उपाध्याय , हेमेंद्र साहू ,दीनानाथ शर्मा घनश्याम पारीक ,आजाद गुर्जर, रमेश बंसल शंकर बरवा ,,प्रकाश महेश्वरी पुरुषोत्तम, देवांगन संजय अग्रवाल, घनश्याम शर्मा श्रवण शर्मा, दीपक राम भगत अग्रवाल उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button