रेलवे मल्टीट्रैकिंग परियोजनाओं की मंजूरी से छत्तीसगढ़ के विकास को मिलेगी नई गति : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
Approval of railway multi-tracking projects will give new momentum to Chhattisgarh's development: Finance Minister OP Choudhary

10,783 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न राज्यों में तीन रेलवे मल्टीट्रैकिंग परियोजनाओं को केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी
बिलासपुर (उसलापुर)-पेंड्रा रोड तीसरी लाइन और कटनी-पेंड्रा रोड चौथी लाइन छत्तीसगढ़ के लिए महत्वपूर्ण परियोजनाएं
रायपुर। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय कैबिनेट ने देश के विभिन्न राज्यों में 10,783 करोड़ रुपये की लागत से तीन महत्वपूर्ण रेलवे मल्टीट्रैकिंग परियोजनाओं को मंजूरी दी है। इनमें छत्तीसगढ़ से जुड़ी बिलासपुर (उसलापुर) – पेंड्रा रोड तीसरी रेल लाइन तथा कटनी-पेंड्रा रोड चौथी रेल लाइन परियोजनाएं प्रदेश के विकास की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।
वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने केंद्रीय कैबिनेट के इस महत्वपूर्ण निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि इन रेलवे परियोजनाओं से छत्तीसगढ़ में रेल अधोसंरचना को मजबूती मिलेगी और आवागमन तथा माल परिवहन की क्षमता में विस्तार होगा। इससे प्रदेश के औद्योगिक, व्यापारिक और आर्थिक विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है।
श्री चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार छत्तीसगढ़ के विकास और बेहतर कनेक्टिविटी के लिए निरंतर महत्वपूर्ण परियोजनाओं को मंजूरी दे रही है। रेलवे अधोसंरचना का विस्तार प्रदेश की विकास यात्रा को और अधिक गति प्रदान करेगा।
वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने इस महत्वपूर्ण निर्णय के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का समस्त छत्तीसगढ़ की जनता की ओर से हार्दिक आभार व्यक्त किया।




