स्वदेशी जागरण मंच राजनंदगांव द्वारा महामहिम राष्ट्रपति एवं राज्यपाल के नाम पर स्टारलिंक के विरुद्ध ज्ञापन
Memorandum against Starlink submitted by Swadeshi Jagran Manch, Rajnandgaon, addressed to the Hon'ble President and the Governor.

राजनंदगांव। 27 अक्टूबर 2026 को स्वदेशी जागरण मंच, राजनंदगांव इकाई द्वारा जिला कलेक्टर परिसर में महामहिम राष्ट्रपति एवं राज्यपाल महोदय के नाम एक ज्ञापन सौंपा गया।
यह ज्ञापन एलन मस्क द्वारा संचालित स्टारलिंक उपग्रह ब्रॉडबैंड सेवा के विरुद्ध प्रस्तुत किया गया।मंच के सदस्यों ने स्टारलिंक द्वारा प्रदान की जाने वाली उच्च लागत और संभावित डेटा सुरक्षा जोखिमों पर गंभीर चिंता व्यक्त की। उन्होंने तर्क दिया कि विदेशी कंपनियों को भारत में अपनी सेवाएं प्रदान करने की अनुमति देना स्वदेशी व्यवसायों और देश की डिजिटल संप्रभुता के लिए बड़ा खतरा हो सकता है।
इस कार्यक्रम का आयोजन संभाग विचार प्रमुख राजकुमार शर्मा, सह-संयोजक अनिमेष राय, नगर संगठन अधिकारी जी डी वैष्णव, महिला प्रमुख श्रीमती मोना गोसाई, विचार प्रमुख भगवान झा एवं संपर्क प्रमुख अखिलेश श्रीवास्तव, संघर्ष वाहिनी जिला प्रमुख सुरेंद्र पप्पी भाटिया, वरिष्ठ भाजपा नेता एस के सिंह सर एवं कार्यक्रम के दौरान नगर संयोजक ऋतु रायजादा, श्रीमती पम्पा सिन्हा, सुश्री फातिमा बी सोलंकी एवं श्रीमती सविता बोस, जीडी वैष्णव सर ने भी अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।
जिला प्रशिक्षक तामेश्वर निषाद मुख्य रूप से उपस्थित रहे।स्वदेशी जागरण मंच ने महामहिम राष्ट्रपति और राज्यपाल के माध्यम से सरकार से यह अनुरोध किया है कि स्टारलिंक और अन्य विदेशी डिजिटल सेवा प्रदाताओं पर सख्त नियम और कर लगाए जाएं, ताकि स्वदेशी व्यवसायों के लिए समान अवसर सुनिश्चित हो सकें और देश की डेटा सुरक्षा को प्राथमिकता दी जा सके।




