कच्चे घर से पक्के आशियाने तक: प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना ने बदली बबिया बाई और प्यारेलाल बैगा की जिंदगी
From a Kucha House to a Pucca Home: Pradhan Mantri Janman Awas Yojana Transformed the Lives of Babiya Bai and Pyarelal Baiga

सपनों को मिला अपना घर, परिवार के जीवन में आई नई खुशियां
रायपुर । कभी बारिश में टपकती छत और कच्ची दीवारों के बीच जीवन बिताने वाले ग्राम पंचायत सिंगरौली के वार्ड क्रमांक-6 निवासी बबिया बाई एवं उनके पति प्यारेलाल बैगा का जीवन आज पूरी तरह बदल चुका है। प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना के तहत मिले पक्के आवास ने उनके परिवार को न केवल सुरक्षित आश्रय दिया है, बल्कि सम्मान, आत्मविश्वास और बेहतर भविष्य की नई उम्मीद भी दी है।
केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना का सकारात्मक प्रभाव जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। कलेक्टर के निर्देशन में जनपद पंचायत भरतपुर द्वारा समय-समय पर शिविर एवं विशेष अभियान आयोजित कर पात्र हितग्राहियों को योजना से जोड़ने और आवास निर्माण को समय पर पूर्ण कराने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
आर्थिक कठिनाइयों के बीच वर्षों तक कच्चे मकान में गुजरा जीवन
आर्थिक रूप से कमजोर परिवार से आने वाले प्यारेलाल बैगा ने वर्षों तक कच्चे मकान में कठिन परिस्थितियों के बीच अपना जीवन बिताया। बारिश के मौसम में कच्ची दीवारों और टपकती छत के कारण परिवार को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। सुरक्षित और पक्के मकान का सपना उनके लिए लंबे समय से अधूरा था। ग्राम पंचायत सिंगरौली की पहल और योजना के तहत उन्हें प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना का लाभ मिला और आवास की स्वीकृति प्राप्त हुई।
पक्की छत ने दी हर मौसम में सुरक्षा और सुकून
प्यारेलाल बताते हैं कि पहले बरसात का मौसम आते ही परिवार की चिंता बढ़ जाती थी। कच्ची दीवारों और टपकती छत के कारण घर में रहना मुश्किल हो जाता था। अब पक्का मकान बनने से परिवार को हर मौसम में सुरक्षा, सुविधा और सम्मानजनक जीवन मिला है।
पक्के आवास ने बच्चों के लिए भी पढ़ाई का बेहतर वातावरण उपलब्ध कराया है। परिवार का आत्मविश्वास बढ़ा है और अब उन्हें बारिश के दौरान घर की सुरक्षा को लेकर पहले जैसी चिंता नहीं रहती। उनके लिए यह आवास केवल ईंट और सीमेंट से बना मकान नहीं, बल्कि सुरक्षित भविष्य और सम्मानजनक जीवन की नई शुरुआत है।
हमारी सबसे बड़ी चिंता दूर हो गई
अपने नए घर को लेकर खुशी व्यक्त करते हुए प्यारेलाल बैगा कहते हैं कि प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना ने उनके जीवन की सबसे बड़ी चिंता दूर कर दी है। अब उनके परिवार के पास अपना सुरक्षित और पक्का घर है, जिससे जीवन पहले की तुलना में कहीं अधिक सुखद और सम्मानजनक हो गया है।
उन्होंने इस जनकल्याणकारी योजना के लिए भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी एवं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार की योजना ने उनके परिवार के वर्षों पुराने पक्के घर के सपने को साकार कर दिया है।




