छत्तीसगढ़

सेवा संकल्प अभियान 2026 : सेवा मेरा योगदान : जशपुर के सभी विकासखंडों में युवाओं ने संभाली स्वच्छता और नशामुक्ति की कमान

Seva Sankalp Abhiyan 2026 – 'Service is My Contribution': Youth take the lead on cleanliness and de-addiction across all development blocks of Jashpur.

गांव-गांव में श्रमदान, स्वच्छता शपथ और जनजागरूकता कार्यक्रमों के जरिए दिया ‘स्वच्छ गांव-स्वस्थ गांव, नशामुक्त समाज’ का संदेश

माय भारत के युवा स्वयंसेवकों ने ग्रामीणों को स्वच्छता को जीवनशैली बनाने और नशे से दूर रहने के लिए किया प्रेरित

रायपुर। सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत ‘सेवा मेरा योगदान’ की भावना के साथ जशपुर जिले में युवा स्वच्छता, सामाजिक जागरूकता और नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए आगे आ रहे हैं। माय भारत, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के सेवा पखवाड़ा के तहत जिला प्रशासन जशपुर के समन्वय से जिले के सभी विकासखंडों में स्वच्छता, श्रमदान और जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। माय भारत के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवकों और स्थानीय युवाओं ने सक्रिय भागीदारी निभाते हुए गांव-गांव में स्वच्छता और नशामुक्ति का संदेश पहुंचाया।

अभियान के दौरान युवाओं ने सार्वजनिक स्थलों, बाजार एवं धार्मिक परिसरों की साफ-सफाई करने के साथ कचरा संग्रहण एवं उचित निपटान के प्रति ग्रामीणों को जागरूक किया। विभिन्न स्थानों पर स्वच्छता शपथ और जागरूकता सभाओं के माध्यम से लोगों से स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने और अपने गांव एवं आसपास के क्षेत्रों को साफ रखने में सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया गया।

कुनकुरी से फरसाबहार तक युवाओं ने श्रमदान कर दिया स्वच्छता का संदेश

कुनकुरी विकासखंड के ग्राम पंचायत कुंजारा में बाजार परिसर, अटल चौक और मंदिर परिसर में सामूहिक श्रमदान कर स्वच्छता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम में श्री भरत सिंह, बीडीसी श्रीमती शोभा गुप्ता, श्रीमती हेमा गुप्ता, सरपंच श्रीमती सुभद्रा अंगीरा सहित जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों की सहभागिता रही।

फरसाबहार विकासखंड के ग्राम साको-कोतेबिरा स्थित शिव मंदिर परिसर में भी स्वच्छता अभियान चलाया गया। यहां स्वच्छता शपथ के साथ सार्वजनिक स्थल की साफ-सफाई, कचरा संग्रहण एवं निपटान और जागरूकता सभा आयोजित की गई। राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक दीपक कुमार निषाद एवं धन सिंह साय सहित स्थानीय ग्रामीणों ने अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाई।

मनोरा और जशपुर में भी युवाओं ने संभाली स्वच्छता की जिम्मेदारी

मनोरा विकासखंड के ग्राम केसरा में माय भारत के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक हेमराज सिंह एवं माधुरी यादव के नेतृत्व में स्वच्छता शपथ, सार्वजनिक स्थलों की सफाई, कचरा संग्रहण एवं निपटान तथा जागरूकता सभा का आयोजन किया गया। ग्राम पंचायत और ग्रामीणों ने अभियान में सक्रिय सहयोग करते हुए अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प लिया।
जशपुर विकासखंड के ग्राम दमेरा सहित अन्य क्षेत्रों में भी माय भारत के स्वयंसेवकों एवं युवाओं ने स्वच्छता श्रमदान किया। जिले के विभिन्न विकासखंडों में आयोजित इन गतिविधियों के माध्यम से युवाओं ने स्वयं श्रमदान करने के साथ ग्रामीणों को भी सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित किया।

बगीचा में स्वच्छता के साथ नशामुक्त समाज का संदेश

इसी कड़ी में बगीचा विकासखंड के ग्राम पंचायत बुड़ाढाड़ में 28 सितम्बर को स्वच्छता पखवाड़ा एवं नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीणों और युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए स्वस्थ एवं नशामुक्त समाज के निर्माण में सहभागी बनने के लिए प्रेरित किया गया।
अभियान के दौरान युवाओं ने स्वच्छता को दैनिक व्यवहार में अपनाने, सार्वजनिक स्थलों पर कचरा नहीं फैलाने, कचरे का उचित निपटान करने और नशे से दूर रहकर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। ग्रामीणों से भी स्वच्छता और नशामुक्ति की इस मुहिम को जनभागीदारी के साथ निरंतर आगे बढ़ाने का आह्वान किया गया।

सेवा और जनभागीदारी से राष्ट्र निर्माण में योगदान दे रहे युवा

माय भारत जशपुर द्वारा सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत आयोजित गतिविधियों के माध्यम से युवाओं को सामाजिक सेवा, स्वच्छता, जनजागरूकता और राष्ट्र निर्माण से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। गांव-गांव में युवाओं की सक्रिय भागीदारी ने सेवा को केवल एक अभियान तक सीमित न रखते हुए इसे सामुदायिक जिम्मेदारी के रूप में अपनाने का संदेश दिया।

‘स्वच्छ गांव-स्वस्थ गांव, नशामुक्त समाज’ के संदेश के साथ युवाओं ने सेवा, सामाजिक जिम्मेदारी और जनभागीदारी की भावना को और मजबूत करने का संकल्प लिया।

Related Articles

Back to top button