छह दिनों से धरने पर बैठे दिव्यांग अनिल यादव को ओबीसी महासभा का समर्थन
OBC Mahasabha extends support to differently-abled Anil Yadav, who has been staging a sit-in for six days.

गरियाबंद। जिला मुख्यालय के गांधी मैदान में अपनी मांगों को लेकर पिछले छह दिनों से धरने पर बैठे दिव्यांग अनिल यादव के समर्थन में अब ओबीसी महासभा भी सामने आ गई है। ओबीसी महासभा, जिला गरियाबंद की ओर से वन विभाग के अधिकारियों को पत्र सौंपकर अनिल यादव की मांगों पर तत्काल विचार करते हुए आवश्यक कार्रवाई की मांग की गई है।

ओबीसी महासभा द्वारा दिए गए पत्र में कहा गया है कि अनिल यादव अपनी मांगों को लेकर कई दिनों से धरने पर बैठे हैं। संगठन ने उनके आंदोलन को समर्थन देते हुए उनकी मांगों को जायज बताया है तथा प्रशासन एवं संबंधित विभाग से मामले में तत्काल पहल करने की मांग की है।
पत्र में ओबीसी महासभा ने प्रशासन से मांग की है कि अनिल यादव की समस्याओं का समाधान करते हुए उन्हें आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जाए, ताकि उन्हें लगातार धरने पर बैठकर अपनी मांग उठाने के लिए मजबूर न होना पड़े।
गौरतलब है कि अनिल यादव आवास, रोजगार सहित अन्य मांगों को लेकर गांधी मैदान में धरने पर बैठे हैं। उनके द्वारा अपनी गंभीर परिस्थितियों को लेकर प्रशासन के समक्ष गुहार लगाई जा रही है। अब ओबीसी महासभा के समर्थन से यह मामला और अधिक व्यापक रूप से सामने आया है।
ओबीसी महासभा ने प्रशासन से मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए मामले में शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई की मांग की है।



