छत्तीसगढ़

सेवा संकल्प अभियान से ग्रामीण अंचलों तक पहुंचीं स्वास्थ्य सेवाएं, सूरजपुर में 46 शिविरों से 38,943 लोग लाभान्वित

Health services reached rural areas through the 'Seva Sankalp Abhiyan'; 38,943 people benefited from 46 camps in Surajpur.10,730 हितग्राहियों को दवाइयां, टीबी जांच और स्वास्थ्य  योजनाओं का लाभ भी मिला रायपुर। सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने की पहल सूरजपुर जिले में प्रभावी रूप से जारी है। जिले के विभिन्न विकासखंडों में आयोजित 46 स्वास्थ्य शिविरों के जरिए 38,943 लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिला। शिविरों में स्वास्थ्य जांच, चिकित्सकीय परामर्श, टीबी स्क्रीनिंग और दवा वितरण के साथ आयुष्मान एवं वय वंदना कार्ड बनाने की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई। कलेक्टर श्रीमती रेना जमील के निर्देशन में स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने शिविरों में नागरिकों को एक ही स्थान पर विभिन्न सेवाएं उपलब्ध कराईं। जन औषधि केंद्र और निःशुल्क दवा वितरण गतिविधियों के माध्यम से 10,730 हितग्राहियों को दवाइयां दी गईं। स्वस्थ नारी सशक्त परिवार स्टॉल से 7,866 लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं मिलीं। पात्र हितग्राहियों के 1,116 आयुष्मान कार्ड और 123 वय वंदना कार्ड बनाए गए। टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत 2,622 लोगों का टीबी जांच के लिए पंजीकरण किया गया और 2,598 लोगों की स्क्रीनिंग की गई। इनमें से 974 लोगों की हैंड-हेल्ड एक्स-रे जांच भी हुई। इन प्रयासों से टीबी की शीघ्र पहचान और जरूरतमंदों को समय पर स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ने में मदद मिल रही है। अभियान के तहत आयोजित ‘आंगन का उत्सव’ कार्यक्रम में 4,079 महिला हितग्राही, 2,422 बच्चे और 3,123 गर्भवती महिलाएं लाभान्वित हुईं। स्वास्थ्य सेवाओं में उत्कृष्ट योगदान देने वाली 286 मितानिनों और स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रशांत सिंह ने बताया कि सेवा संकल्प अभियान के तहत विभागीय टीमें जिले के ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों में शिविर लगाकर जांच, परामर्श, दवा और शासकीय स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी एवं सुविधा उपलब्ध करा रही हैं। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक पात्र नागरिकों को इन सेवाओं से जोड़ने के लिए स्वास्थ्य विभाग लगातार प्रयास कर रहा है।

10,730 हितग्राहियों को दवाइयां, टीबी जांच और स्वास्थ्य  योजनाओं का लाभ भी मिला

रायपुर। सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने की पहल सूरजपुर जिले में प्रभावी रूप से जारी है। जिले के विभिन्न विकासखंडों में आयोजित 46 स्वास्थ्य शिविरों के जरिए 38,943 लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिला। शिविरों में स्वास्थ्य जांच, चिकित्सकीय परामर्श, टीबी स्क्रीनिंग और दवा वितरण के साथ आयुष्मान एवं वय वंदना कार्ड बनाने की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई।

कलेक्टर श्रीमती रेना जमील के निर्देशन में स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने शिविरों में नागरिकों को एक ही स्थान पर विभिन्न सेवाएं उपलब्ध कराईं। जन औषधि केंद्र और निःशुल्क दवा वितरण गतिविधियों के माध्यम से 10,730 हितग्राहियों को दवाइयां दी गईं। स्वस्थ नारी सशक्त परिवार स्टॉल से 7,866 लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं मिलीं। पात्र हितग्राहियों के 1,116 आयुष्मान कार्ड और 123 वय वंदना कार्ड बनाए गए।

टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत 2,622 लोगों का टीबी जांच के लिए पंजीकरण किया गया और 2,598 लोगों की स्क्रीनिंग की गई। इनमें से 974 लोगों की हैंड-हेल्ड एक्स-रे जांच भी हुई। इन प्रयासों से टीबी की शीघ्र पहचान और जरूरतमंदों को समय पर स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ने में मदद मिल रही है।

अभियान के तहत आयोजित ‘आंगन का उत्सव’ कार्यक्रम में 4,079 महिला हितग्राही, 2,422 बच्चे और 3,123 गर्भवती महिलाएं लाभान्वित हुईं। स्वास्थ्य सेवाओं में उत्कृष्ट योगदान देने वाली 286 मितानिनों और स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रशांत सिंह ने बताया कि सेवा संकल्प अभियान के तहत विभागीय टीमें जिले के ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों में शिविर लगाकर जांच, परामर्श, दवा और शासकीय स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी एवं सुविधा उपलब्ध करा रही हैं। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक पात्र नागरिकों को इन सेवाओं से जोड़ने के लिए स्वास्थ्य विभाग लगातार प्रयास कर रहा है।

Related Articles

Back to top button