लायंस क्लब केसरी का चैरिटी प्री-दिवाली एवं प्री-करवाचौथ एग्जिबिशन सफलतापूर्वक संपन्न
Lions Club Kesari’s charity pre-Diwali and pre-Karwa Chauth exhibition concludes successfully

रायपुर। लायंस क्लब केसरी द्वारा अविनाश मैग्नेटो मॉल में आयोजित चैरिटी प्री-दिवाली एवं प्री-करवाचौथ एग्जिबिशन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस आयोजन में विभिन्न प्रकार के आकर्षक स्टॉल लगाए गए, जिनमें दिनभर ग्राहकों की अच्छी भीड़ रही और लगातार बिक्री होती रही। स्टॉल संचालकों ने भी आयोजन के प्रति खुशी और संतोष व्यक्त किया।

कार्यक्रम में खरीदारी के साथ-साथ मनोरंजक गेम्स, मॉडलिंग एवं अन्य गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसमें लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विभिन्न लायंस क्लबों और शहरवासियों की सहभागिता ने कार्यक्रम को और भी खास बनाया।


लायंस क्लब केसरी की अध्यक्ष डॉ. गगनजीत कौर चावला, उपाध्यक्ष अविनाश कौर भाटिया, सचिव कमलदीप कौर एवं कोषाध्यक्ष हरशीन कौर सहलानी के नेतृत्व में क्लब के सदस्यों ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

इस कार्यक्रम में विशेष योगदान देने वालों में अविनाश कौर भाटिया, शालिनी अब्बी, तरुण अब्बी, रॉबी भाटिया, डॉ. निंदर सिंह चावला, हरजोत सिंह सहलानी, हरशीन कौर सहलानी, कमलदीप कौर, विक्की सलूजा, सुनील धुप्पड़ एवं शैलजा धुप्पड़ सहित अन्य सदस्य शामिल रहे।

इंटरव्यू में डॉ. गगनजीत कौर चावला ने बताया कि इस चैरिटी एग्जिबिशन से होने वाली आय का उपयोग समाज कल्याण एवं जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए किया जाएगा। उन्होंने कहा कि क्लब का उद्देश्य बिना किसी से चंदा मांगे, विभिन्न सामाजिक एवं व्यावसायिक गतिविधियों के माध्यम से चैरिटी करना और जरूरतमंदों के जीवन में खुशियां लाना है। उन्होंने यह भी बताया कि क्लब भविष्य में इससे भी बड़े कार्यक्रम आयोजित करने की योजना बना रहा है, ताकि समाज सेवा के कार्यों को और व्यापक स्तर पर आगे बढ़ाया जा सके।

लायंस क्लब केसरी ने सभी स्टॉल संचालकों, आगंतुकों, सहयोगियों एवं लायंस क्लब सदस्यों का आभार व्यक्त किया और कहा कि सभी के सहयोग से यह आयोजन मनोरंजन, व्यापार और समाज सेवा का एक सुंदर संगम बना।

लायंस क्लब केसरी का संदेश है — उत्सव भी, व्यापार भी और जरूरतमंदों की सेवा भी।




