छत्तीसगढ़
UCC की उच्चस्तरीय समिति की बैठक सम्पन्न
Meeting of the high-level committee on UCC concludes

रायपुर । सर्वाेच्च न्यायालय की सेवानिवृत्त न्यायाधीश न्यायमूर्ति रंजना प्रकाश देसाई की अध्यक्षता में नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ सदन में छत्तीसगढ़ समान नागरिक संहिता (UCC) की उच्चस्तरीय समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में समान नागरिक संहिता से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा एवं विचार-विमर्श किया गया। इस अवसर पर समिति के सदस्य सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी श्री एम. के. राऊत, श्री शत्रुघ्न सिंह एवं वरिष्ठ अधिवक्ता श्री मोहन पवार, सेवानिवृत्त प्राचार्य श्रीमती ज्योति रानी सिंह तथा समिति के सचिव श्री श्याम धावड़े उपस्थित रहे।




