किसान घर बैठे कटवा रहे टोकन, केंद्रों में बारदाना और तौल की सुगम व्यवस्था
Farmers are securing tokens from the comfort of their homes; smooth arrangements for gunny bags and weighing are in place at the procurement centers.

रायपुर/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के सुशासन में ‘कृषक उन्नति योजना‘ के तहत पूरे प्रदेश सहित महासमुन्द जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी तिहार सुचारू रूप से जारी है। जिले के उपार्जन केंद्रों में किसान पूरे उत्साह के साथ अपनी उपज लेकर पहुंच रहे हैं। राज्य सरकार के ‘टोकन तुंहर हाथ‘ एप ने किसानों की राह और आसान कर दी है, जिससे उन्हें घर बैठे टोकन मिल रहा है और खरीदी केंद्रों में अनावश्यक इंतजार से मुक्ति मिली है।
सुखरीडबरी केंद्र की व्यवस्था से किसान संतुष्ट
बागबाहरा ब्लॉक के ग्रामीण सहकारी समिति सुखरीडबरी में कुल 1127 किसान पंजीकृत है। समिति ने इस सीजन में 76896 क्विंटल अनुमानित खरीदी होने की बात कही। 19 नवंबर को 18 किसान धान विक्रय करने पहुंचे जिनसे 636 क्विंटल धान खरीदा गया। इसी तरह आज दिनांक तक 20 किसानों से 756 क्विंटल धान खरीदी की गई ।
धान बेचने पहुंचे किसानों ने केंद्र की व्यवस्थाओं की सराहना की। ग्राम कस्तूरबोड से 40 कट्टा धान लेकर पहुंचे किसान श्री शिवलाल पटेल और ग्राम दावनबोड से 229 बोरा धान बेचने आए श्री सुरेश कुमार ध्रुव ने बताया कि समिति में बिना किसी परेशानी के बारदाना मिल रहा है और धान का तौल भी समय पर व व्यवस्थित ढंग से हो रहा है।
घर बैठे मोबाइल से कटा टोकन
डिजिटल सुविधा का लाभ उठा रहे ग्राम अनवरपुर के किसान श्री संतोष पटेल ने बताया कि उन्होंने बीते 16 नवंबर को अपना धान बेचा। उन्हें टोकन के लिए समिति के चक्कर नहीं लगाने पड़े, बल्कि घर बैठे ही ‘टोकन तुंहर हाथ‘ एप के माध्यम से टोकन कटवाया और केंद्र में पहुंचकर आसानी से 32 क्विंटल 50 किलो धान की बिक्री की।
आर्थिक संबल के लिए मुख्यमंत्री का जताया आभार
किसानों ने राज्य सरकार द्वारा प्रति एकड़ 13,839 रुपये की राशि दिए जाने पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय एवं राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया। किसानों का कहना है कि सरकार के किसान हितैषी निर्णयों से उन्हें सीधा आर्थिक संबल मिल रहा है और खेती-किसानी के प्रति उनका भरोसा पहले से अधिक मजबूत हुआ है।




