
रायपुर में पत्नी की हत्या करने वाले पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पति अपनी मानसिक रूप से विक्षिप्त बेटी को लेकर पत्नी के साथ अक्सर विवाद करता था। विवाद के बाद पति ने अपनी पत्नी का धारदार हथियार से गले और पेट पर हमला कर दिया।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, 21 जून को सौम्या अठवानी ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। जिसमें बताया कि, उसकी बहन इशिता अठवानी ने साल 2019 में रिंकू अठवानी से लव मैरिज किया था। दोनों की एक 5 साल की बच्ची है। जो मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने से बातचीत ज्यादा नहीं करती हैं। इस बात को लेकर रिंकू अपनी पत्नी इशिता से अक्सर विवाद किया करता था।
21 जून की सुबह आरोपी ने अपनी पत्नी के साथ जमकर विवाद किया। जब रिश्तेदारों को पता चला तो वह घर पहुंचे। इस दौरान रिंकू अपने कमरे से बाहर निकल रहा था उसके कपड़ों पर खून लगा हुआ था। उसने इशिता के गला, पेट और दाहिने
इसके बाद लहूलुहान हालत में इशिता को अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने आरोपी रिंकू अठवानी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।