छत्तीसगढ़

युक्तियुक्तीकरण पीड़ित शिक्षकों का 14 नवंबर को एक दिवसीय धरना — कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक को सौंपा मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री के नाम ज्ञापन

Rationalization-affected teachers to stage a one-day protest on November 14th – Memorandum addressed to the Chief Minister and Education Minister submitted to the Collector and Superintendent of Police.

24 नवंबर से शुरू होगी अनिश्चितकालीन हड़ताल

रायपुर । छत्तीसगढ़ में युक्तियुक्तीकरण प्रक्रिया से उत्पन्न गंभीर अव्यवस्थाओं, वरिष्ठता निर्धारण की त्रुटियों, न्यायालयीन प्रकरणों के बावजूद वेतन-रोके जाने, तथा नियम विरुद्ध पदस्थापना-पदांकन जैसी समस्याओं के विरोध में युक्तियुक्तीकरण पीड़ित शिक्षक संघ, छत्तीसगढ़ द्वारा आज 14 नवंबर 2025 को रायपुर स्थित निर्धारित धरना स्थल पर एक दिवसीय शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया।

इस अवसर पर शिक्षकों ने एकजुट होकर प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था में व्याप्त अव्यवस्थाओं के प्रति गहरी नाराजगी व्यक्त की और कहा कि वर्तमान युक्तियुक्तीकरण प्रक्रिया ने हजारों शिक्षक परिवारों को आर्थिक, मानसिक और प्रशासनिक विपरीत परिस्थितियों में धकेल दिया है।

कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन

धरना उपरांत शिक्षक प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर रायपुर तथा जिला पुलिस अधीक्षक रायपुर को
मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री के नाम विस्तृत ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में निम्न प्रमुख मुद्दे उठाए गए—

वरिष्ठता निर्धारण में गंभीर त्रुटियाँ

कनिष्ठ शिक्षकों को प्राथमिकता देकर वरिष्ठों को अनुचित रूप से “अतिशेष” घोषित करना

वास्तविक रिक्त पदों को छिपाकर मनमानी पदांकन

पति-पत्नी आधार एवं गंभीर बीमारी आधारित मामलों की अनदेखी

न्यायालयीन मामले के बावजूद 5–6 महीने से वेतन रोककर आर्थिक उत्पीड़न

समितियों में अभ्यावेदन न लेना या निष्पक्ष सुनवाई न करना

नियमों को दरकिनार कर अनुचित स्थानांतरण और समन्वय अनुमोदन का दुरुपयोग

अंग्रेजी माध्यम एवं विषयवार पदों पर गंभीर विसंगतियाँ

शिक्षक प्रतिनिधियों ने कहा कि यह स्थिति न केवल शिक्षा विभाग, बल्कि शासन के लिए भी गंभीर चेतावनी है, क्योंकि विभागीय मनमानी ने शिक्षकों के मनोबल को गहरा आघात पहुंचाया है।

24 नवंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी

Related Articles

Back to top button