छत्तीसगढ़
भाजपा जिला कार्यालय में SIR मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर हुई महत्वपूर्ण बैठक
An important meeting was held at the BJP district office regarding the revision of the SIR voter list.

मतदाता सूची उन्नयन को मिली नई दिशा — प्रदेश नेतृत्व के साथ पुरंदर मिश्रा की सक्रिय सहभागिता
“SIR पुनरीक्षण को नई दिशा — भाजपा शीर्ष नेतृत्व की महत्वपूर्ण रणनीतिक बैठक संपन्न”

रायपुर – भाजपा जिला कार्यालय, एकात्म परिसर रायपुर में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR 2026) के अंतर्गत मतदाता सूची के परिष्करण हेतु आयोजित महत्वपूर्ण जिलास्तरीय कार्यशाला में उत्तर विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक माननीय पुरंदर मिश्रा जी ने सक्रिय सहभागिता दर्ज की।

इस बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री श्री अजय जामवाल जी, सांसद श्री संतोष पांडे जी, प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण सिंह देव जी, सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल जी, विधायक श्री सुनील सोनी जी, श्री मोतीलाल साहू जी, भाजपा प्रदेश महामंत्री श्री अखिलेश सोनी जी, प्रदेश मंत्री श्री अमित साहू जी, सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारीगण एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक में मतदाता सूची के शुद्धिकरण को “मजबूत और पारदर्शी लोकतंत्र की नींव” बताते हुए इसे घर-घर तक पहुँचाने की रणनीति पर विस्तृत चर्चा की गई। सभी वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर SIR अभियान को सफल बनाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।

विधायक पुरंदर मिश्रा जी ने कहा कि—
“मतदाता सूची का परिष्करण केवल संगठनात्मक कार्य नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक के लोकतांत्रिक अधिकार को सुरक्षित करने का संकल्प है। SIR अभियान को जनांदोलन बनाकर हम सभी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएँ।”
बैठक का संचालन भाजपा जिला पदाधिकारियों द्वारा किया गया तथा सभी उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया।




