छत्तीसगढ़

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत छत्तीसगढ़ का पहला सिंदूर पार्क—शहीदों की स्मृति को समर्पित

Chhattisgarh's first Sindoor Park, dedicated to the memory of martyrs, under the 'Ek Ped Maa Ke Naam' campaign

रायपुर – शहीदों के सम्मान और हरित पर्यावरण को समर्पित छत्तीसगढ़ का पहला ‘सिंदूर पार्क’ विधायक पुरंदर मिश्रा के गृह ग्राम सरायपाली के दुर्गापाली में प्रेरणादायी स्वरूप में विकसित हो रहा है। विधायक श्री पुरंदर मिश्रा ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को पार्क में लगे पौधों एवं विकसित होते वृक्षों का अवलोकन कराया, जिस पर मुख्यमंत्री ने पहल की सराहना की।
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रव्यापी अभियान ‘एक पेड़ माँ के नाम’ के अंतर्गत तैयार यह पार्क, भारत–पाक युद्ध के शहीदों की अदम्य वीरता व बलिदान को समर्पित है। दुर्गापाली में बनाए गए इस विशेष पार्क में 501 से अधिक पौधों का रोपण किया गया है, जिनमें से कई अब वृक्ष का रूप ले रहे हैं। यह स्थल स्थानीय नागरिकों के लिए श्रद्धांजलि, प्रेरणा और हरियाली का केंद्र बन रहा है।
विधायक पुरंदर मिश्रा ने कहा कि यह पार्क शहीदों की गाथा और देशभक्ति की जीवंत विरासत है, जो आने वाली पीढ़ियों को साहस और त्याग का संदेश देगा।
कार्यक्रम के दौरान पहलगाम के शहीद दिनेश मिरानी की पत्नी श्रीमती नेहा अग्रवाल और सुपुत्र शौर्य का सम्मान किया गया था ।जिससे पूरा आयोजन स्थल भावुक हो उठा।
रायपुर स्थित स्टेट हैंगर में विधायक मिश्रा ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को वही सिंदूर फल भेंट किया, जिसका पौधा पुलवामा के शहीदों की स्मृति में दुर्गापाली में रोपा गया था।
इस अवसर पर उप-मुख्यमंत्री श्री अरुण साव और कैबिनेट मंत्री श्री ओपी चौधरी भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button