छत्तीसगढ़

सरकार जल्द शुरू करेगी मुख्यमंत्री जन पर्यटन प्रोत्साहन योजना

The government will soon launch the Chief Minister's Public Tourism Promotion Scheme.

रायपुर: अब राज्य के भीतर पर्यटन स्थलों में घूमने-फिरने के लिए राज्य सरकार 75 प्रतिशत सब्सिडी देगी। राज्य पर्यटन विभाग और आईआरसीटीसी ने मिलकर मुख्यमंत्री जन पर्यटन प्रोत्साहन योजना बनाई है। इसके तहत रायपुर और बस्तर में पर्यटकों के लिए विशेष टूर पैकेजों की शुरुआत जल्द होगी।प्रत्येक पैकेज में वातानुकूलित वाहन, हिंदी-अंग्रेजी गाइड, भोजन और ट्रैवल इंश्योरेंस जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी, जिससे पर्यटक आरामदायक और सुरक्षित यात्रा का आनंद ले सकेंगे। यह पहल प्रदेश की सांस्कृतिक, धार्मिक और प्राकृतिक विरासत के प्रसार के साथ-साथ पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।बस्तर के सुदूर अंचलों तक पर्यटक पहुंच सकेंगे।

Related Articles

Back to top button