छत्तीसगढ़

रायपुर जिले में 1500 क्विंटल अवैध धान जब्त

1500 quintals of illegal paddy seized in Raipur district

रायपुर में अवैध धान परिवहन और भंडारण पर खाद्य विभाग, राजस्व विभाग और मंडी समिति की संयुक्त टीमों ने 13 नवंबर से 1 दिसंबर तक लगातार जांच अभियान चलाया। इस दौरान 42 मामलों में कुल 1537.60 क्विंटल धान जब्त किया गया।

अचानक की गई इन जांचों में रायपुर टूरई कचरा मिल सहित कई स्थानों पर स्टॉक की बारीकी से जांच की गई। कलेक्टर ने खरीफ सीजन 2025-26 में अवैध धान परिवहन पर जीरो टॉलरेंस अपनाने के निर्देश दिए थे, जिसके बाद जिलेभर में कार्रवाई तेज की गई है।

कुर्रा स्थित पराग ट्रेडर्स राइस मिल में सबसे बड़ा अवैध स्टॉक मिला। यहां से अकेले 508 क्विंटल धान जब्त किया गया। प्रशासन इसे अभियान की बड़ी सफलता मान रहा है। सभी मामलों में धारा 19 के तहत कार्रवाई की गई है।

कई मंडी क्षेत्रों में की गई कार्रवाई

रायपुर मंडी क्षेत्र : 12 मामले दर्ज, 472 क्विंटल धान जब्त
नवापारा मंडी क्षेत्र : 10 मामले, 167.40 क्विंटल धान जब्त
आरंग मंडी क्षेत्र : 3 मामले, 56.80 क्विंटल धान जब्त
नेवरा मंडी क्षेत्र : 14 मामले, 298.40 क्विंटल धान बरामद
अभनपुर क्षेत्र : 2 मामले, 35 क्विंटल धान जब्त

रायपुर जिले में 5 दिसंबर को 1,19,437.60 क्विंटल धान खरीदा गया

रायपुर में 5 दिसंबर को अलग-अलग खरीदी केंद्रों में 2527 किसानों से 1,19,437.60 क्विंटल धान खरीदा गया। अब तक कुल 29,180 किसानों से 13,77,940.00 क्विंटल धान की खरीदी हो चुकी है।

Related Articles

Back to top button