छत्तीसगढ़
60 वर्षीय किसान नोहरसाय ने बेचा 55.20 क्विंटल धान
60-year-old farmer Noharsai sold 55.20 quintals of paddy

रायपुर । समर्थन मूल्य पर धान खरीदी अभियान के तहत आज कोरिया जिले के ग्राम परचा निवासी 60 वर्षीय किसान श्री नोहरसाय राजवाड़े (पिता- श्री जगन राजवाड़े) ने साख सहकारी समिति, जामपारा में पहुंचकर धान विक्रय किया। किसान नोहरसाय ने बताया कि उन्होंने इस वर्ष 1.1080 हेक्टेयर भूमि में धान की खेती की थी। खरीदी केंद्र में उन्होंने 55.20 क्विंटल धान की बिक्री की। राज्य सरकार द्वारा निर्धारित 2369 प्रति क्विंटल की समर्थन मूल्य दर के अनुसार उन्हें 1,30,768.8 रुपए की राशि प्राप्त होगी। उन्होंने बताया कि धान बिक्री से मिली राशि का उपयोग वे खेती, कर्ज भूगतान एवं दैनिक उपयोग की आवश्यकताओं को पूरा करने में करेंगे।




