छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में LPG की किल्लत, गैस एजेंसियों के बाहर लंबी कतारें

LPG shortage in Chhattisgarh, long queues outside gas agencies

रायपुर । अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव का असर अब भारत में भी देखने को मिल रहा है। छत्तीसगढ़ समेत देश के कई हिस्सों में LPG गैस सिलेंडर की कमी महसूस की जा रही है। गैस एजेंसियों के बाहर लोगों की लंबी कतारें लग रही हैं और कई जगहों पर सिलेंडर की कालाबाजारी और जमाखोरी की शिकायतें भी सामने आ रही हैं।

बिलासपुर, रायगढ़ सहित कई जिलों में सुबह से ही गैस एजेंसियों और गोदामों के बाहर उपभोक्ताओं की भीड़ जुट रही है। लोग तेज धूप में घंटों खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई बंद होने से अब होटल-ढाबों में कोयले की भट्टी और लकड़ी का उपयोग किया जा रहा है।

इस वजह से लकड़ी और कोयले की डिमांड बढ़ गई है। बिलासपुर में कई लोगों का कहना है कि ऑनलाइन बुकिंग के बावजूद नंबर नहीं लग पा रहा है, जिसके कारण उन्हें समय पर सिलेंडर नहीं मिल रहा। मजबूरी में कुछ उपभोक्ताओं को 1500 रुपए तक देकर ब्लैक में गैस सिलेंडर खरीदना पड़ रहा है। वहीं रायपुर, भिलाई और अंबिकापुर में भीड़ पहले की तुलना में कम हुई है।

एजेंसी संचालकों का कहना है कि गैस सिलेंडर का स्टॉक पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है और सप्लाई भी लगातार आ रही है। उपभोक्ताओं से घबराने या जल्दबाजी में एजेंसी पहुंचने के बजाय अपनी बुकिंग के अनुसार सिलेंडर लेने की अपील की जा रही है।

रायपुर में कमर्शियल सिलेंडर नहीं मिलने के कारण कोयला भट्टी का उपयोग।

Related Articles

Back to top button