छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ बोर्ड के नतीजे जारी: 10वीं में संध्या नायक, 12वीं में रिया साहू ने मारी बाज़ी

Chhattisgarh Board results out: Sandhya Nayak tops in Class 10, Riya Sahu in Class 12

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों का इंतजार खत्म हो गया है, जहां मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 10वीं और 12वीं बोर्ड के नतीजे (CGBSE Results 2026) जारी कर दिए हैं छत्तीसगढ़ बोर्ड के 10वीं में 77.15% जबकि 12वीं में 83.04% छात्र पास हुए हैं। 12वीं की परीक्षा में रिया साहू ने टॉप किया है, जबकि 10वीं कक्षा में तीन स्टूडेंट्स ने टॉप किया है। यहां संध्या, परीरानी और अंशुल ने पहला स्थान हासिल किया है।
5.66 लाख स्टूडेंट्स ने दी थी परीक्षा

बता दें कि इस साल 10वीं-12वीं के टोटल 5.66 लाख स्टूडेंट्स ने बोर्ड एग्जाम दिया था। इनमें 10वीं में 3,20,535 और 12वीं में 2,45,785 स्टूडेंट्स शामिल हैं। छात्र अपना रिजल्ट माध्यमिक शिक्षा मंडल की वेबसाइट पर रोल नंबर डालकर सीधे देख सकते हैं।

पिछले कुछ सालों से लगातार टॉपरों की सूची में लड़कियों का दबदबा रहा है। पिछले साल 10वीं-12वीं में 104 विद्यार्थी टॉप-10 की लिस्ट में थे, जिसमें 69 लड़कियां थी। इसके अलावा उत्तीर्ण होने में भी लड़कियां लड़कों से आगे रही हैं।
साल दर साल परिणाम हो रहा बेहतर

बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम भी साल दर साल बेहतर हो रहा है। पिछले साल 10वीं में 76.53 प्रतिशत, 12वीं में 81.87 प्रतिशत परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए थे। बोर्ड परीक्षा के परिणामों का ट्रेंड बताता है कि छत्तीसगढ़ में हायर सेकेंडरी का रिजल्ट लगातार बेहतर हो रहा है। बीते चार सालों के आंकड़ों पर नजर डालें तो सफलता का ग्राफ 80 फीसदी या उससे ऊपर ही बना हुआ है, जो शिक्षा के स्तर में मजबूती का संकेत है।

Related Articles

Back to top button