छत्तीसगढ़

ऐतिहासिक जीत का जश्न: राष्ट्र निर्माण की दिशा में नई ऊर्जा — विधायक पुरंदर मिश्रा के नेतृत्व में उत्साहपूर्ण आयोजन

Celebrating Historic Victory: New Energy Towards Nation Building – Enthusiastic Event Led by MLA Purandar Mishra

कमल की दस्तक से बदला इतिहास, रायपुर में दिखा उत्सव का रंग

कमल की दस्तक से बदला इतिहास, रायपुर में दिखा उत्सव का रंग

रायपुर। देशभर में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत का जश्न उत्साह और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। विशेष रूप से पश्चिम बंगाल में 15 वर्षों के बाद मिली विजय ने इस दिन को ऐतिहासिक बना दिया है। यह जीत केवल चुनावी परिणाम नहीं, बल्कि विकास, सुशासन और राष्ट्रहित की राजनीति पर जनता की सशक्त मुहर है।

जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की जन्मभूमि बंगाल में कमल का खिलना हर राष्ट्रभक्त के लिए गर्व का विषय है।

इसी अवसर पर रायपुर में मुख्यमंत्री निवास के बाहर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक पुरंदर मिश्रा के नेतृत्व में भव्य उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी से सौजन्य भेंट कर उनका पुष्पमालाओं से स्वागत किया गया।

इस बार जश्न की खास बात यह रही कि पारंपरिक मिठाइयों की जगह कार्यकर्ताओं एवं आमजनों के बीच झलमुड़ी बांटकर खुशी का इज़हार किया गया, जो बंगाल की संस्कृति से जुड़ा प्रतीकात्मक और अनोखा अंदाज़ रहा। साथ ही पटाखे फोड़कर और जयघोष के साथ विजय का उल्लास मनाया गया।

इस अवसर पर रायपुर शहर जिला अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर, मंडल अध्यक्ष संदीप जंघेल, मंडल अध्यक्ष राम प्रजापति, पूर्व मंडल अध्यक्ष अनूप खेलकर सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

विधायक पुरंदर मिश्रा ने कहा कि यह जीत हर कार्यकर्ता की मेहनत, हर मतदाता के विश्वास और विकसित भारत के संकल्प की जीत है। यह विजय अब राष्ट्र निर्माण की नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देगी।

 

यह जीत समर्पित है—

हर उस कार्यकर्ता को, जिसने दिन-रात परिश्रम किया…

हर उस मतदाता को, जिसने भरोसा जताया…

और हर उस सपने को, जो विकसित भारत के निर्माण की दिशा में देखा गया।

 

विजय का यह उत्सव अब राष्ट्र निर्माण की नई उड़ान बनेगा।

Related Articles

Back to top button