छत्तीसगढ़

समाधान शिविर में मुड़पार की सीमा को मिला आयुष्मान कार्ड

Mudpar's border got Ayushman card in the solution camp

रायपुर । सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत समाधान शिविर के माध्यम से शासन द्वारा राज्य के गरीब एवं मध्यमवर्गीय परिवार के बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के उद्देश्य से आयुष्मान भारत योजना का लाभ प्रदान किया जा रहा है। इसके तहत मोहला मानपुर अम्बागढ़ चौकी जिले के विचारपुर समाधान शिविर में अम्बागढ़ चौकी विकासखंड के ग्राम मुड़पार की रहने वाली श्रीमती सीमा पूरी गोस्वामी को आयुष्मान कार्ड प्रदान किया गया। जिसके लिए उन्होंने ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का धन्यवाद करते हुए कहा कि आयुष्मान कार्ड बन जाने से अब उन्हें स्वास्थ्य खराब होने पर ईलाज की चिंता नहीं रही है। अब जब शासन ने आयुष्मान कार्ड द्वारा उनका हाथ थाम लिया है तो अब उन्हें किसी बात की चिंता नहीं है।
उल्लेखनीय है कि कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति के मार्गदर्शन में मोहला मानपुर अम्बागढ़ चौकी जिले के विभिन्न पंचायतों में सुशासन तिहार 2026 अंतर्गत समाधान शिविर आयोजित किये जा रहे हैं। इन शिविरों में जहां जिला स्तरीय अधिकारियों द्वारा उपस्थित ग्रामीणों को विभागीय जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button