छत्तीसगढ़

खाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने शिविर में सुनीं जनता की समस्याएं

Food Minister Dayaldas Baghel listened to the problems of the people in the camp.

कहा- अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुँचाना सरकार की प्राथमिकता

रायपुर।  खाद्य मंत्री श्री दयाल दास बघेल ने सुशासन तिहार के के तहत्  जनपद पंचायत बेमेतरा के ग्राम पंचायत मोहरेंगा में आयोजित जन समस्या निवारण शिविर में शिरकत की।  उन्होंने इस मौके इस मौके पर आमजनता की समस्याएं सुनी और कहा कि अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना हमारी सरकार की प्राथमिकता में है। इस मौके पर मंत्री श्री बघेल ने आम नागरिकों को विभागीय योजनाओं ,सेवाओं, कार्यक्रमों की जानकारी देने के साथ ही हितग्राही मूलक योजनाओं से लाभांवित किया। साथ ही प्राप्त आवेदनों का तत्काल शिविर स्थल पर ही यथासंभव निराकरण किया।
मंत्री श्री दयाल दास बघेल एवं कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाईं ने विभिन्न योजनाओं से लाभांवित हितग्राहियों को लाभांवित किया। 4 हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास योजना से लाभान्वित किया गया। इसी प्रकार 6 हितग्राहियों को जाति प्रमाण पत्र से लाभांवित किया गया। 3 हितग्राहियों को नवीन राशन कार्ड वितरित किया गया। 05 किसानों को किसान किताब वितरित किया गया, साथ ही 05 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड वितरित किया गया।

Related Articles

Back to top button