छत्तीसगढ़

साइबर फ्रॉड का नया शिकार बने भाजपा विधायक पुरंदर, 10 हजार रुपए पार

BJP MLA Purandar becomes new victim of cyber fraud, Rs 10,000 stolen

रायपुर। रायपुर उत्तर से भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा को ठगों ने निशाना बनाया। ठग ने खुद को भाजपा के वरिष्ठ नेता नितिन नबीन का निजी सहायक बताया और जंगल के बीच गाड़ी का डीजल खत्म होने का बहाना बनाकर 10 हजार रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर करवा लिए।

मामले में खम्हारडीह थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर शुरू कर दी है। मामले में भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा ने पुलिस ने सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं, कांग्रेस का कहना है कि भाजपा नेताओं के दिन-बादल सही नहीं चल रहे हैं, जिसका कारण है कि अपराधियों में भाजपा सरकार का खौफ खत्म हो गया है।

उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था बद से बदतर हो चुकी है। पहले पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक के साथ लूट हुई और अब भाजपा विधायक से ठगी। जो कि वकील और इनकम टैक्स सलाहकार भी हैं। इस घटना से अनुमान लगाया जा सकता है कि प्रदेश में अपराधियों के हौसले कितने ज्यादा बुलंद हैं।

जानिए क्या है पूरा मामला ?

पुलिस के मुताबिक आरोपी ने विधायक पुरंदर मिश्रा को कॉल कर खुद को भाजपा नेता नितिन नवीन का पीए बताया। बातचीत के दौरान उसने वाहन में फौरन डीजल डलवाने का हवाला देते हुए पैसों की मांग की। राजनीतिक पहचान और भरोसे का फायदा उठाकर आरोपी ने विधायक को अपने जाल में फंसा लिया।

बताया जा रहा है कि आरोपी ने दो अलग-अलग ट्रांजेक्शन में रकम ट्रांसफर करवाई। पहले 4500 रुपए और फिर 5500 रुपए खाते में डलवाए गए। विधायक ने अपने जगन्नाथ मंदिर के सेवक नारायण मिश्रा को पैसे भेजने के निर्देश दिए थे। इसके बाद सेवक ने बताए गए बैंक खाते में कुल 10 हजार रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिए।

दोबारा पैसों की मांग की

कुछ समय बाद आरोपी ने दोबारा पैसों की मांग की। लगातार रकम मांगने और बातचीत में संदिग्धता महसूस होने पर मामले की जांच की गई। इसके बाद पता चला कि फोन करने वाला व्यक्ति फर्जी तरीके से खुद को भाजपा नेता का निजी सहायक बताकर ठगी कर रहा था।

इस पर नारायण मिश्रा ने खम्हारडीह थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर मोबाइल नंबर, बैंक खाते और ट्रांजेक्शन डिटेल की जांच शुरू कर दी है। वहीं क्राइम ब्रांच की साइबर टीम आरोपी की लोकेशन और बैंकिंग ट्रेल खंगालने में जुटी हुई है।

कांग्रेस बोली- प्रदेश में अपराध बढ़े

कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि प्रदेश में चोरी, लूट, डकैती और हत्या आम हो चुकी है। कोई भी सुरक्षित नहीं है। एक हफ्ते के अंदर भाजपा के दो-दो विधायकों के साथ इस प्रकार की घटनाएं हो सकती है तो आम जनता का क्या ही होगा।

प्रशिक्षण शिविर में आया मिस कॉल

भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा ने कहा कि मैं पार्टी के प्रशिक्षण शिविर में था, वाट्सऐप पर मिस कॉल था। चेक करने पर नंबर नितिन नबीन पीएम पता चला। कॉल बैक करने पर उसने सम्बलपुर के आगे जंगल में फंसने की बात कही। उसने डीजल खत्म होने का बहाना दिया।

इसके अलावा उसने ड्राइवर के पैसे मांगने की बात ही। ड्राइवर के ओडिया में बात करने पर भरोसा हुआ। उसने डीजल के 4500 रुपए मांगे, लेकिन मैंने इंसानियत के नाते 10 हजार रुपए भेज दिए। ड्राइवर ने खुद को रायपुर के राम मंदिर के पास रहने वाला बताया। ऐसे में मैंने उसे वापस आने पर मिलने के लिए कहा।

पुलिस बोली- जांच जारी

इस पूरे मामले में खम्हारडीह थाना पुलिस का कहना है कि आरोपी ने नितिन नबीन का पीएम बनकर विधायक से 10 हजार रुपए की ठगी की है। मामले में केस दर्ज कर लिया गया है आगे की जांच की जा रही है।

Related Articles

Back to top button