छत्तीसगढ़

नशा करने से रोकने पर परिवार पर चाकू से हमला, तीन लोग घायल

Family attacked with knife for stopping them from consuming drugs, three injured

रायपुर। राजधानी रायपुर के पारस नगर इलाके में देर रात मामूली विवाद खूनी झड़प में बदल गया। घर के सामने नशा करने से मना करने पर बदमाश साहिल खान और उसके पिता इस्माइल ने एक ही परिवार के तीन लोगों पर चाकू से हमला कर दिया।

हमले में अरुण साहू, उनकी पत्नी रजनी साहू और बेटे अनुज साहू घायल हो गए। बताया जा रहा है कि अरुण साहू और उनके बेटे अनुज साहू की हालत गंभीर बनी हुई है। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

नशा करने से रोकने पर हुआ विवाद

स्थानीय लोगों के मुताबिक आरोपी इलाके में नशा कर रहे थे। इसका विरोध करने पर दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते मामला बढ़ गया और आरोपियों ने चाकू निकालकर हमला कर दिया।

पुलिस ने आरोपियों को लिया हिरासत में

घटना की सूचना मिलते ही गंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची। गंज थाना पुलिस के साथ ADCP सेंट्रल और ACP कोतवाली समेत अन्य अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आरोपी साहिल खान और उसके पिता इस्माइल को हिरासत में ले लिया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

Related Articles

Back to top button