छत्तीसगढ़

आज शाम 42 इलाकों के लिए पानी सप्लाई पर ब्रेक

Water supply to 42 areas disrupted this evening

रायपुर। रायपुर के 42 इलाकों में आज शाम पानी की सप्लाई बंद रहेगी। छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी (CSPDCL) रावणभाटा उपकेंद्र में 33 केवी लाइन पर मेंटेनेंस और भूमिगत केबल को मुख्य लाइन से जोड़ने का काम कर रही है।

इसके चलते शहर के 80 एमएलडी, न्यू 80 एमएलडी और 150 एमएलडी फिल्टर प्लांट कुछ समय के लिए बंद रहेंगे। नगर निगम जलकार्य विभाग के अनुसार प्रभावित क्षेत्रों में सुबह नियमित जलापूर्ति की गई है, लेकिन शाम की सप्लाई नहीं होगी।

हालांकि, 12 जून की सुबह से जलापूर्ति फिर सामान्य हो जाएगी।

इन इलाकों में नहीं आएगा पानी

डंगनिया, ईदगाहभाठा, गंज, गुढ़ियारी, न्यू राजेंद्र नगर, श्याम नगर, तेलीबांधा, शंकर नगर, खमतराई, भनपुरी, भाठागांव, चंगोराभाठा, कुशालपुर, डीडी नगर, सरोना, टाटीबंध, कोटा, कबीर नगर, जरवाय, गोगांव, मठपुरैना, लालपुर, अमलीडीह, अवंति विहार, मंडी, मोवा, सड्डू, दलदल सिवनी, रामनगर, कचना, आमासिवनी, देवपुरी, मोतीबाग, बोरियाखुर्द, जोरा, रायपुरा, कुकरबेड़ा, बैरन बाजार (नया), देवेंद्र नगर (नया) और संजय नगर समेत अन्य इलाकों में शाम की जलापूर्ति प्रभावित रहेगी।

क्यों बंद हुई सप्लाई?

बिजली कंपनी ने रावणभाटा उपकेंद्र में 33 केवी के 10-पोल स्ट्रक्चर के बीच भूमिगत केबल बिछाई है। इस केबल को मुख्य लाइन से जोड़ने के लिए आज 33 केवी इंटेकवेल और फिल्टर प्लांट की बिजली सप्लाई बंद की गई है। इसी वजह से तीनों प्रमुख जल शोधन संयंत्रों का संचालन प्रभावित हुआ है।

बाकी इलाकों में सप्लाई सामान्य

नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि इन जलागारों से जुड़े क्षेत्रों को छोड़कर शहर के अन्य ओवरहेड टैंकों और पावर पंपों से जलापूर्ति सामान्य रूप से जारी रहेगी। निगम ने प्रभावित क्षेत्रों के लोगों से पानी का उपयोग सोच-समझकर करने और आवश्यक मात्रा में पानी सुरक्षित रखने की अपील की है।

Related Articles

Back to top button