वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने अनूप रंजन पांडेय को संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार 2025 मिलने पर दी बधाई
Finance Minister OP Choudhary congratulated Anup Ranjan Pandey on receiving the Sangeet Natak Akademi Award 2025.

रायपुर । वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने छत्तीसगढ़ की लोक कला एवं लोक संगीत को राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विशिष्ट पहचान दिलाने वाले श्पद्मश्रीश् अनूप रंजन पांडेय जी को संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार 2025 से सम्मानित किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि यह सम्मान अनूप रंजन पांडेय जी की वर्षों की साधना, समर्पण और लोक संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन के प्रति उनके अमूल्य योगदान का गौरवपूर्ण प्रतिफल है। उन्होंने अपनी कला और संगीत के माध्यम से छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को देश-दुनिया तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण कार्य किया है। उन्होंने कहा कि अनूप रंजन पांडेय जी की यह उपलब्धि प्रदेश के कलाकारों, युवाओं और लोक संस्कृति से जुड़े लोगों के लिए प्रेरणादायी है। उनका सम्मान पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गर्व और गौरव का विषय है।
वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने विश्वास व्यक्त किया कि अनूप रंजन पांडेय जी भविष्य में भी अपनी कला के माध्यम से छत्तीसगढ़ की लोक परंपराओं और सांस्कृतिक धरोहर को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाते रहेंगे।




