छत्तीसगढ़

सुशासन तिहार बना भरोसे का मंच

'Good Governance Festival' Becomes a Platform of Trust

रायपुर । सुकमा जिले के दूरस्थ वनांचल क्षेत्र मरईगुड़ा में आयोजित सुशासन तिहार शिविर जिला प्रशासन और ग्रामीणों के बीच विश्वास का सशक्त माध्यम बना है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सुशासन संकल्प को पूरा करने के लिए आयोजित इस क्लस्टर स्तरीय शिविर में 9 ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों ने भाग लिया, जहां विभिन्न विभागों से जुड़ी समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया।
कलेक्टर के निर्देशन में आयोजित शिविर में जिला प्रशासन के विभिन्न विभागों के अधिकारी सीधे ग्रामीणों के बीच पहुंचे। अधिकारियों ने आवेदनों का त्वरित निराकरण करते हुए शासन की योजनाओं की जानकारी भी लोगों तक पहुंचाई, जिससे ग्रामीणों में प्रशासन के प्रति भरोसा और मजबूत हुआ।
शिविर की खास बात महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सरोकारों की झलक रही। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा गर्भवती महिलाओं की गोदभराई और बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार आयोजित किया गया, जिससे कार्यक्रम में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला।
ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में भी महत्वपूर्ण पहल की गई। ‘बिहान’ योजना के तहत विभिन्न स्व-सहायता समूहों को स्वरोजगार और आजीविका संवर्धन के लिए कुल 5 लाख 85 हजार रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की गई। सामुदायिक निवेश निधि, चक्रीय निधि और बैंक लिंकेज के माध्यम से समूहों को आर्थिक मजबूती मिली है।

Related Articles

Back to top button