छत्तीसगढ़

सेवा की कहानी : ‘कोरिया मोदक’ से रानु के जीवन में आई सेहत की मिठास, मातृत्व की राह हुई आसान

A Story of Care: ‘Koriya Modak’ Brings the Sweetness of Health to Ranu’s Life, Easing Her Journey into Motherhood

रायपुर । सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य केवल शासकीय योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाना ही नहीं, बल्कि उन योजनाओं से लोगों के जीवन में आए सकारात्मक बदलावों को सामने लाना भी है। कोरिया जिले के सोनहत विकासखंड के ग्राम पंचायत जामटिकरा की 34 वर्षीय श्रीमती रानु की कहानी इसी सेवा और संवेदनशीलता की एक मिसाल है।
श्रीमती रानु ने बताया कि उनके परिवार में सात सदस्य हैं। आर्थिक परिस्थितियां सामान्य न होने के कारण उन्हें पर्याप्त पौष्टिक आहार मिलने में दिक्कत होती थी। गर्भावस्था से पहले वे अक्सर कमजोरी और थकान महसूस करती थीं। उनका वजन भी कम था और घरेलू काम करने में परेशानी होती थी। इसी दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के माध्यम से उन्हें गर्भवती महिलाओं के लिए उपलब्ध ‘कोरिया मोदक’ के बारे में जानकारी मिली। लगभग छह माह की गर्भावस्था से उन्होंने नियमित प से कोरिया मोदक लड्डू का सेवन शुरू किया। इसके बाद उन्होंने अपने स्वास्थ्य में सकारात्मक बदलाव महसूस किया।
रानु बताती हैं कि पहले उन्हें लगातार कमजोरी और थकान महसूस होती थी, लेकिन कोरिया मोदक के सेवन के बाद उनके स्वास्थ्य और वजन में सुधार हुआ। अब वे स्वयं को पहले की अपेक्षा अधिक स्वस्थ और ऊर्जावान महसूस करती हैं तथा छोटे-छोटे काम भी आसानी से कर पा रही हैं। उनके स्वास्थ्य में आए इस बदलाव से परिवार के सदस्य भी खुश हैं।
सेवा से संबल, योजनाओं से बदलाव
श्रीमती रानु की कहानी यह दर्शाती है कि जब शासकीय योजनाओं व नवाचार की जानकारी और उनका लाभ जरतमंद हितग्राहियों तक समय पर पहुंचता है, तो उसका सीधा प्रभाव परिवार के जीवन पर दिखाई देता है। सेवा संकल्प अभियान ऐसे ही बदलावों और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभाव को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प है ताकि हर पात्र व्यक्ति योजनाओं से जुड़े और स्वस्थ, सशक्त एवं आत्मनिर्भर समाज के निर्माण में सहभागी बने।

Related Articles

Back to top button