छत्तीसगढ़
10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई
Finance Minister OP Choudhary extends congratulations on the stellar performance in the 10m air pistol mixed team event.

भारत का स्वर्णिम निशाना, कमलजीत और सुरुचि इंदर सिंह ने एशियन गेम्स में जीता गोल्ड
रायपुर । वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने एशियन गेम्स 2026 में 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने पर भारतीय निशानेबाज कमलजीत और सुरुचि इंदर सिंह को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
श्री चौधरी ने कहा कि भारतीय निशानेबाजों की यह स्वर्णिम उपलब्धि पूरे देश के लिए गर्व का क्षण है। कमलजीत और सुरुचि इंदर सिंह ने अपने शानदार प्रदर्शन, एकाग्रता और सटीक निशाने से अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर तिरंगे का मान बढ़ाया है।
उन्होंने कहा कि दोनों खिलाड़ियों की यह उपलब्धि देश के युवा खिलाड़ियों को बड़े लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रेरित करेगी। वित्त मंत्री ने दोनों खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आगामी प्रतियोगिताओं में भी इसी तरह देश का गौरव बढ़ाने के लिए शुभकामनाएं दीं।




