छत्तीसगढ़

जरूरतमंदों के मददगार डे नारायण बघेल का सम्मान

Daye Narayan Baghel, a helper of the needy, honored.

सिविल सर्जन डॉ. विनोद भोयर ने प्रशंसा पत्र देकर रक्तदान के प्रति जागरूकता फैलाने के प्रयासों को सराहा

राकेश पोर्ते

नारायणपुर। क्षेत्र में रक्तदान के प्रति लोगों को जागरूक करने और आपातकालीन परिस्थितियों में जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने के लिए समाजसेवी एवं पत्रकार डे नारायण बघेल को जिला चिकित्सालय नारायणपुर के सिविल सर्जन डॉ. विनोद भोयर ने प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. विनोद भोयर ने डे नारायण बघेल के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई पुण्य का कार्य नहीं है। उन्होंने कहा कि अस्पताल में जब भी किसी गंभीर मरीज, गर्भवती महिला अथवा दुर्घटना में घायल व्यक्ति को आपातकालीन रूप से रक्त की आवश्यकता होती है, डे नारायण बघेल तत्काल सक्रिय होकर रक्तदाता की व्यवस्था करने में सहयोग करते हैं।
डे नारायण बघेल पेशे से पत्रकार होने के साथ-साथ फ्रीडम कलेक्शन, नारायणपुर के संचालक भी हैं। वे लंबे समय से जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्तदाताओं से संपर्क कर रक्त उपलब्ध कराने में सहयोग करते आ रहे हैं।
सम्मान प्राप्त करने के बाद डे नारायण बघेल ने कहा, “यह सम्मान मेरा नहीं, बल्कि उन सभी जागरूक रक्तदाताओं का है, जो मेरे एक फोन कॉल पर दूसरों की जान बचाने के लिए अस्पताल पहुंचकर रक्तदान करते हैं। मैं सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त करता हूं।”

Related Articles

Back to top button