जन सेवा से राष्ट्र सेवा के 25 वर्ष का संदेश लेकर पहुंची बाइक रैली, स्वास्थ्य एवं कृषि मंत्री ने किया भव्य स्वागत
Bike rally arrives bearing the message of "25 years of service to the nation through service to the people"; Health and Agriculture Minister accords it a grand welcome.

कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने कहा – सेवा को जीवन का हिस्सा बनाएं, युवाओं की ऊर्जा राष्ट्र निर्माण में लगाएं
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा – जनसेवा से राष्ट्र सेवा की भावना से ही बनेगा विकसित भारत
रायपुर। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत “जन सेवा से राष्ट्र सेवा के 25 वर्ष” की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित वडनगर-वाराणसी सेवा यात्रा की 25वीं वर्षगांठ बाइक यात्रा का मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में भव्य एवं उत्साहपूर्ण स्वागत किया गया। “वडनगर से वाराणसी, वाराणसी से वडनगर” के संदेश और “सेवा संकल्प कलश” के साथ निकली बाइक रैली ने जिले में पहुंचकर सेवा, सहभागिता और विकसित भारत के संकल्प का संदेश दिया।
घुटरीटोला में जनप्रतिनिधियों ने किया भव्य स्वागत
वडनगर से पहुंची बाइक रैली का नगर पंचायत खोंगापानी के घुटरीटोला में जिले के प्रभारी एवं कृषि मंत्री रामविचार नेताम, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, जिला अध्यक्ष चंपा देवी पावले, नगर पालिका परिषद मनेन्द्रगढ़ की अध्यक्ष प्रतिमा यादव, उपाध्यक्ष धर्मेंद्र पटवा, नगर पंचायत नई लेदरी के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह राणा, सरजू यादव, राहुल टिकरिया, अंकुश सिंह, अंकित शर्मा, शानू कश्यप सहित जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय नागरिकों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इस दौरान सेवा संकल्प अभियान के उद्देश्यों और जनसेवा से राष्ट्रसेवा तक की यात्रा के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया गया।
बाइक रैली के साथ मनेन्द्रगढ़ पहुंचा सेवा संकल्प का संदेश
घुटरीटोला में स्वागत के पश्चात बाइक रैली को उत्साहपूर्ण वातावरण में श्याम हेरिटेज, मनेन्द्रगढ़ तक लाया गया। रैली में शामिल बाइकर्स ने सेवा, समर्पण और विकसित भारत के संकल्प का संदेश देते हुए यात्रा पूरी की। मार्ग में नागरिकों ने भी बाइक रैली का उत्साहपूर्वक स्वागत किया। यात्रा का उद्देश्य जनसेवा के 25 वर्षों की प्रेरक यात्रा को जनभागीदारी से जोड़ते हुए विकसित भारत के निर्माण में नागरिकों की भूमिका को रेखांकित करना है।
प्रभारी एवं कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने सेवा को राष्ट्रनिर्माण से जोड़ने का किया आह्वान
प्रभारी एवं कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने कहा कि वडनगर से वाराणसी और वाराणसी से वडनगर की 25वीं वर्षगांठ की बाइक यात्रा सेवा, समर्पण और राष्ट्रनिर्माण का संदेश लेकर मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर पहुंची है। जिले की जनता द्वारा यात्रा का आत्मीय स्वागत गौरव का विषय है। सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य शासन की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। विकसित भारत के निर्माण में किसान, युवा, महिला और गांवों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने युवाओं से शिक्षा, खेल, रोजगार, नवाचार और सामाजिक सेवा के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया। उन्होंने सभी से स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और जनसेवा को जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लेने की अपील की।
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा-जनसेवा से राष्ट्र सेवा की भावना को मजबूत करता है अभियान
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान जनसेवा से राष्ट्रसेवा की भावना को मजबूत करने का माध्यम है। वडनगर से वाराणसी और वाराणसी से वडनगर की 25वीं वर्षगांठ की बाइक यात्रा सेवा, समर्पण और सहभागिता का संदेश लेकर जिले में पहुंची है। उन्होंने बाइकर्स का स्वागत करते हुए कहा कि यह यात्रा युवाओं को राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित करती है। स्वास्थ्य क्षेत्र में सरकार का प्रयास अंतिम व्यक्ति तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के निर्माण में गांव, गरीब, किसान, युवा और महिलाओं की समान भागीदारी जरूरी है। उन्होंने नागरिकों से स्वच्छता, स्वास्थ्य जागरूकता, पर्यावरण संरक्षण और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति सहयोग का आह्वान किया।
स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वालों का सम्मान
स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के अंतर्गत स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को स्वच्छता किट एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इनमें लालपुर की रीना बाई, चौनपुर की राधिका बाई एवं रामप्रसाद सादजी, चौघड़ा की शांति बाई, बौरीडांड की शीता सिंह, सुभागिया बाई, सुनीता बाई एवं गनमतिया बाई शामिल हैं।
सेवा संकल्प अभियान के इस आयोजन के माध्यम से विभिन्न विभागों की योजनाओं का लाभ एक ही मंच पर हितग्राहियों तक पहुंचाया गया। एक ओर जहां वडनगर से वाराणसी सेवा यात्रा ने जनसेवा और राष्ट्रसेवा का संदेश दिया, वहीं दूसरी ओर विभिन्न योजनाओं के माध्यम से हितग्राहियों को प्रत्यक्ष लाभ प्रदान कर सेवा की भावना को धरातल पर साकार किया गया।




