कबीरधाम जिले में 18 नवंबर को मनाया जाएगा जनजातीय गौरव दिवस
'Tribal Pride Day' (Janjatiya Gaurav Diwas) will be celebrated in Kabirdham district on November 18.

सांसद श्री संतोष पाण्डेय होंगे मुख्य अतिथि
रायपुर । कबीरधाम जिले में 18 नवंबर को जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय पीजी कॉलेज ऑडिटोरियम में किया जाएगा। इस अवसर पर भगवान बिरसा मुंडा सहित देश के महान जनजातीय नायकों के अदम्य साहस, संघर्ष, बलिदान और देश की स्वतंत्रता एवं समाज के उत्थान में उनके अतुलनीय योगदान को याद किया जाएगा। कार्यक्रम में सांसद श्री संतोष पाण्डेय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। आयोजन में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, जनजातीय समाज के प्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों की सहभागिता रहेगी।
कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति के निर्देश पर जिला स्तरीय आयोजन की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। संबंधित विभागों को कार्यक्रम की सुव्यवस्थित रूपरेखा तैयार करने तथा आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि आयोजन गरिमामय एवं भव्य तरीके से संपन्न हो सके। जनजातीय गौरव दिवस का उद्देश्य जनजातीय समाज के गौरवशाली इतिहास, समृद्ध संस्कृति, परंपराओं और स्वतंत्रता संग्राम में जनजातीय नायकों के महत्वपूर्ण योगदान को जन-जन तक पहुंचाना है।




