छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के स्कूलों में 5 हजार शिक्षकों की भर्ती को मिली मंजूरी

Approval given for recruitment of 5000 teachers in Chhattisgarh schools

रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्कूलों में शिक्षकों के रिक्त 5,000 पदों पर भर्ती का रास्ता साफ हो गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की घोषणा पर अमल करते हुए शुक्रवार को वित्त विभाग ने शिक्षकों के पदों पर भर्ती की सहमति प्रदान कर दी है। यह निर्णय मुख्यमंत्री साय की उस घोषणा के अनुरूप है, जिसमें उन्होंने प्रदेश के शैक्षणिक ढांचे को मज़बूत बनाने और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की थी। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि शिक्षा किसी भी राज्य की प्रगति की नींव होती है और छत्तीसगढ़ सरकार का उद्देश्य है कि हर बच्चे तक ज्ञान और अवसर दोनों पहुंचे। उन्होंने कहा कि यह भर्ती न केवल शिक्षण व्यवस्था को गति देगी, बल्कि युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी सृजित करेगी।

Related Articles

Back to top button