छत्तीसगढ़
‘राजग को मिल रहा है स्पष्ट बहुमत, जनता ने विकास को चुना’: विजय शर्मा
'NDA is getting a clear majority, people have chosen development': Vijay Sharma

रायपुर । बिहार चुनाव के शुरुआती रुझानों पर शुक्रवार को प्रतिक्रिया देते हुए छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने यहां कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को स्पष्ट बहुमत मिलता दिख रहा है और गठबंधन के 180 से अधिक सीटों तक पहुंचने का अनुमान पहले से था।श्री शर्मा ने बिहार की जनता को “सही फैसले” के लिए बधाई देते हुए कहा कि मतदाताओं ने विकास के मुद्दे को तरजीह दी है। इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) में गड़बड़ी के कांग्रेस के आरोपों पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि हार की स्थिति में कांग्रेस लगातार ईवीएम को दोष देती है।




