छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ से राज्यसभा जाएंगी लक्ष्मी वर्मा

Laxmi Verma will go to Rajya Sabha from Chhattisgarh

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने छत्तीसगढ़ से राज्यसभा चुनाव के लिए श्रीमती लक्ष्मी वर्मा को अपना प्रत्याशी घोषित कर एक अनुभवी और जमीनी कार्यकर्ता को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। वर्तमान में छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती वर्मा का राजनीतिक सफर बेहद प्रभावशाली रहा है। वे भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष और पार्टी प्रवक्ता जैसे महत्वपूर्ण पदों का सफलतापूर्वक निर्वहन कर चुकी हैं।लक्ष्मी वर्मा रायपुर जिला पंचायत की अध्यक्ष के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। संगठन के प्रति समर्पित वर्मा ने बूथ, मंडल और जिला स्तर पर एक निष्ठावान कार्यकर्ता के रूप में अपनी पहचान बनाई है। उनकी इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई दी है।

Related Articles

Back to top button